Flag hoisting in madarsas: “मस्जिद के साथ मंदिर और गुरुद्वारा में भी ध्वजारोहण का आदेश जारी करें”.. छग कांग्रेस ने वक़्फ़ बोर्ड के पत्र पर उठाये सवाल..
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री और सरकार के अन्य मंत्री किन जिला मुख्यालयों में अतिथि के तौर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे और झंडारोहण करेंगे, इसकी …

Flag hoisting in madarsas Order Issued
- वक्फ बोर्ड ने मदरसों में ध्वजारोहण का आदेश दिया।
- कांग्रेस ने मस्जिदों में तिरंगा फहराने पर सवाल उठाया।
- धार्मिक स्थलों पर झंडा फहराने को लेकर विवाद गहराया।
Flag hoisting in madarsas Order Issued: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन राज्य वक़्फ़ बोर्ड के मस्जिद, मदरसों और दरगाहों में 15 अगस्त सवतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किये जाने संबंधी आदेश पर विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठायें है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने वक़्फ़ बोर्ड के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, वक्फ बोर्ड को ये पत्र लिखने के पहले यह परीक्षण करना चाहिए था कि, क्या मदरसों में तिरंगा फहराया जा रहा है या नहीं? जहां तक मस्जिद में तिरंगा फहराए जाने सवाल है तो वो एक धार्मिक स्थल है और किसी भी धार्मिक स्थल में झंडा नहीं फहराया जाता।
शुक्ला ने आगे कहा कि, अगर इस तरह का निर्देश मस्जिदों के लिए जारी किया गया है तो सरकार को मंदिर गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी इस तरह का आदेश जारी करना चाहिए।
क्या है आदेश?
Flag hoisting in madarsas Order Issued: गौरतलब है कि, राज्य सरकार के अधीन राज्य वक़्फ़ बोर्ड ने छत्तीसगढ़ के इस्लामिक संस्थानों मसलन मस्जिद, दरगाह और मदरसों को खत लिखकर निर्देश जारी किया है। संभवतः राज्य में पहली बार इन संस्थाओं को ध्वजारोहण के लिए इस तरह का निर्देश जारी किया गया है।
जारी किये गए खत में लिखा है कि, उपरोक्त विषयांतर्गत सूचित किया जाता है कि, इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हमारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जावेगा। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ राज्य मे स्थित सभी मस्जिद / मदरसा / दरगाह के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जावे। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझे तथा देशभक्ति, आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए इस अवसर की गरिमा बनाये रखे।

अतिथियों की सूची जारी
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री और सरकार के अन्य मंत्री किन जिला मुख्यालयों में अतिथि के तौर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे और झंडारोहण करेंगे, इसकी सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर तो डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर में झंडा फहराएंगे। देखें पूरी सूची
-
रायपुर - श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
-
बस्तर - श्री तोखन साहू, माननीय संघ राज्य मंत्री
-
बिलासपुर - श्री अरुण साव, माननीय उप मुख्यमंत्री
-
दुर्ग - श्री विजय शर्मा, माननीय उप मुख्यमंत्री
-
राजनांदगांव - डॉ. रमन सिंह, माननीय विधानसभा अध्यक्ष
-
सरगुजा - श्री रामविचार नेताम, माननीय मंत्री
-
गरियाबंद - श्री दयालदास बघेल, माननीय मंत्री
-
बालोद - श्री केदार कश्यप, माननीय मंत्री
-
कोरबा - श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री
-
जशपुर - श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री
-
रायगढ़ - श्री ओ.पी. चौधरी, माननीय मंत्री
-
सूरजपुर - श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, माननीय मंत्री
-
जांजगीर-चांपा - श्री टंकराम राम वर्मा, माननीय मंत्री
-
बलौदाबाजार - श्री बृजमोहन अग्रवाल, माननीय सांसद
-
बेमेतरा - श्री विजय बघेल, माननीय सांसद
-
कवर्धा - श्री संतोष पांडेय, माननीय सांसद
15 अगस्त 2025- मुख्य अतिथियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के संबंध में। by satya sahu on Scribd
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Congress has raised questions on the order regarding flag hoisting in mosques
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am