BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi: भाजपा ने पूछा, ‘क्या भूपेश बघेल और उसके बेटे समाज सेवा करते थे?’.. आर्थिक नाकेबंदी से पहली प्रदेश में सियासी पारा हाई

विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा अडानी के साथ मिलकर रायगढ़ के तमनार में प्लांट लगाकर अवैध वृक्षों की कटाई का काम कर रही है। इसका विरोध भूपेश बघेल कर रहे …

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi

satya prakash
Published: 22 Jul 2025 | 9:00 amModified: 22 Jul 2025 | 9:00 am
HIGHLIGHTS
  1. चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से सियासी पारा चढ़ा
  2. कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन आज प्रदेश में
  3. संतोष पांडेय ने बघेल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi: रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद से ही छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। भाजपा चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी को जाँच एजेंसियों की सामान्य प्रक्रिया बता रही है तो वही दूसरी ओर इसे लेकर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर है। आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है।

READ MORE: Jagdeep dhankhar resignation reason: उप राष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की क्या ये है वजह?.. कांग्रेस की सामने आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

सांसद संतोष पांडेय हमलावर

कांग्रेस का आरोप है कि, विकास और जनकल्याण में विफल भाजपा की सरकार आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है। राज्य के खनिज और वन्य सम्पदा की लूट के सवाल से बचने के लिए भाजपा विपक्ष के खिलाफ जाँच एजेंसियों का सहारा ले रही है।

बहरहाल इस मुद्दे पर भाजपा के दिग्गज नेता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व सीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर पूछा है कि, क्या इससे पहले 2 हजार 500 करोड़ लगाकर भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल किसी तरह की समाजसेवा करते थे? नहीं ऐसा नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के खजाने में जो पैसा जाता, उसे मिल बांटकर अपना घर भरने का का काम किया गया है।

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi: संतोष पांडेय ने आगे कहा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर और 22 आबकारी के निलंबित अधिकारियों ने मिलकर इस काम को किया है।

संतोष पांडेय ने दावा किया कि, ईडी के अनुसार, अपराध में यह सभी शामिल है। भूपेश बघेल ने छत्त्तीसगढ़िया के नाम पर प्रदेश को ठगने का काम किया है। सदाचार का साथ देने वाला छत्तीसगढ़, कभी भ्र्ष्टाचार का साथ नहीं दे सकती है।

कांग्रेस ने दिया जवाब

सांसद संतोष पांडेय के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि, देशभर में भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है, हिटलरशाही दिखा रही है। जो राजनीतिक दल उनकी विचारधाराओं को नहीं मानती और जो इनसे फ्रंट में आकर लड़ाई लड़ती है या तो उनके यहां ई़डी, इनकम टैक्स, सीबीआई का फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पांच साल सरकार में ऐतिहासिक काम किया। जनता की सहूलियत के लिए का किया। भाजपा किसानों को खाद नहीं दे पा रही है, 10 हजार स्कूलों को बंद कर रही है।

READ ALSO: Rajya Sabha Today News: संसद में गूंजेगा बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मुद्दा!.. AAP सांसद संजय सिंह समेत कई सांसदों ने दिया स्थगन प्रस्ताव

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi: विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा अडानी के साथ मिलकर रायगढ़ के तमनार में प्लांट लगाकर अवैध वृक्षों की कटाई का काम कर रही है। इसका विरोध भूपेश बघेल कर रहे थे। आज का ये आंदोलन भाजपा के उन नेताओं को जगाने के लिए है, जो ईडी, सीबीआई को कठपुतली की तरह उपयोग कर रही है। ये आंदोलन भाजपा की गलत नीतियों और हिटलरशाही के विरोध में है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Congress is going to impose economic blockade in the state today

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm