छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
रायपुर, 11 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है तथा हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान आज सुबह 10 बजे से संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
यादव ने बताया कि अब तक अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों का शव, इंसास राइफल, स्टेनगन, .303 राइफल सहित अन्य हथियार, विस्फोटक सामान और अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि आज के अभियान का परिणाम सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक और महत्वपूर्ण बढ़त है। उन्होंने बताया कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन, दिशाहीन और मनोबल हीन स्थिति में अपने कुछ बचे हुए ठिकानों में सिमटकर रह गया है।
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के अतिरिक्त बल को आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है, जिससे अन्य फरार माओवादियों की घेराबंदी की जा सके।
उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 259 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 230 बस्तर संभाग में मारे गए हैं, जिसमें बीजापुर समेत सात ज़िले शामिल हैं, जबकि 27 अन्य गरियाबंद जिले में मारे गए हैं, जो रायपुर क्षेत्र में आता है।
दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो और नक्सली मारे गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के दो बड़े नेता राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कडारी सत्यनारायण रेड्डी (67), दोनों केंद्रीय समिति सदस्य, राज्य के नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए थे।
भाषा सं संजीव अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
Raipur
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm