Janjatiya Gaurav Divas News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, सीएम साय बस्तर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि ?
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राज्य शासन द्वारा जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम …

Janjatiya Gaurav Divas News
- जनजातीय गौरव दिवस का राज्य के सभी जिलों में होगा गरिमामय आयोजन
- प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
Janjatiya Gaurav Divas News रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के संबंध में सभी जिलों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं सरकारी न्यूज चैनल के माध्यम से होगा, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वाचन होगा तथा “पीएम जनमन”, “आदि कर्मयोगी”, “धरती आबा” जैसी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।
राज्य शासन द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन होगा। इस मौके पर वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
कौन कौन होंगे मुख्य अतिथि ?
Janjatiya Gaurav Divas News दुर्ग जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, रायपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू और राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बलरामपुर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बेमेतरा में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कोरबा में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महासमुंद में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, कांकेर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
Janjatiya Gaurav Divas News इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, बालोद में सांसद भोजराज नाग, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राज्य सभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह मोहला-मानपुर चौकी में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, कोण्डागांव में विधायक लता उसेण्डी, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंण्डी, सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम, दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि होंगे।
01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा जनजातीय गौरव वर्ष
Janjatiya Gaurav Divas News गौरतलब है कि देशभर में 01 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम भी जिला स्तरीय समारोह का प्रमुख आकर्षण होंगे। स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष लाभार्थी शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन खाता, जाति प्रमाण-पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल जांच और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, जन-जागरूकता यात्रा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद, वृक्षारोपण तथा जनजातीय नायक-नायिकाओं पर संगोष्ठियां होंगी।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh to Celebrate Birsa Munda 150th Birth Anniversary as Tribal Pride Day Across All Districts
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am