CM Vishnu Deo Sai Statement: “छत्तीसगढ़ हर स्थिति से निपटने को तैयार” भारत-पाक तनाव पर CM विष्णुदेव साय का बयान
छत्तीसगढ़ हर स्थिति से निपटने को तैयार…CM Vishnu Deo Sai Statement: “Chhattisgarh is ready to deal with every situation” CM Vishnudev Sai

CM Vishnu Deo Sai Statement | Image Source | IBC24
- सभी राज्यों को दिशा-निर्देश पर CM विष्णुदेव साय का बयान
- केंद्र के सभी निर्देशों का हम पालन कर रहे है : CM साय
- प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार: CM साय
रायपुर: CM Vishnu Deo Sai Statement: " भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
CM Vishnu Deo Sai Statement: " मुख्यमंत्री साय ने कहा की हमारी तैयारी पूरी है। राज्य में मॉक ड्रिल भी की गई हैं। जैसे-जैसे केंद्र से निर्देश मिल रहे हैं, हम उनका सख्ती से पालन कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार से मिले सभी दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम कर रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
#WATCH रायपुर: भारत-पाकिस्तान तनाव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "हम तैयार हैं। मॉक ड्रिल भी की गई हैं। जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसका पालन करेंगे। प्रदेश पूरी तरह से हर स्थिति के लिए तैयार है..." pic.twitter.com/RqMTiW6oNc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
CM Vishnu Deo Sai Statement: " बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आपातकालीन तैयारी से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें सिविल डिफेंस एक्ट के तहत आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा की घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है। राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रही है और आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल व तैयारी पूरी कर ली गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Vishnu Deo Sai Statement: "Chhattisgarh is ready to deal with every situation
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm