Akash Sharma Nomination will Cancel? रद्द होगा कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा का नामांकन? ‘दो-दो जगहों से वोटर लिस्ट में है नाम’ शिकायत लेकर निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा
Akash Sharma Nomination will Cancel? रद्द होगा कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा का नामांकन? ‘दो-दो जगहों से वोटर लिस्ट में है नाम’ शिकायत लेकर निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा

Akash Sharma Nomination will Cancel?
रायपुर: Akash Sharma Nomination will Cancel? छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर की दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। जहां एक ओर सत्ता में बैठी भाजपा उपचुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत के लिए पोरजोर ताकत झोंक रही है। दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन रद्द किए जाने की मांग की जा रही है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजेश पांडे ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की है।
Akash Sharma Nomination will Cancel? दरअसल भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजेश पांडे जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करते हुए दावा किया है कि रायपुर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नाम दो-दो जगह की वोटर लिस्ट में है। बृजेश पांडे का कहना है कि आकाश शर्मा का नाम रायपुर दक्षिण के साथ-साथ बालोद जिले के अर्जुंदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक पांच की वोटर लिस्ट में भी है। इसी आधार पर अब आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की जा रही है।
बता दें रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने नए और युवा चेहरे को मौका देते हुए आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखने वाली बात होगी कि निर्वाचन आयोग भाजपा की शिकायत पर क्या फैसला लेती है।
आकाश शर्मा कौन हैं?
आकाश शर्मा 2014 से 2020 तक एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 2018 में वे एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय सचिव भी बने थे। बात उनकी शिक्षा की करे तो वह वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर है। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1989 को रायपुर में ही हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से अर्जुन्दा से है। उनके पिता अरुण शर्मा सरकारी सेवा में है जबकि माता करुणामयी शर्मा गृहणी है। 6 वर्ष पूर्व आकाश शर्मा का विवाह अपूर्वा तिवारी से हुआ था। आकाश शर्मा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य है और रायपुर दक्षिण सीट के हाली होने के बाद से ही वह प्रचार-प्रसार में जुटे गए थे। 2023 के उपचुनाव में भी उन्होंने इस सीट से उम्मीदवारी की थी लेकिन कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास पर अपना विश्वास जताया। कांग्रेस को इस सीट प् ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उप चुनाव में पार्टी क्या कमाल कर पाती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Congress Candidate Akash Sharma Nomination will Cancel from Raipur Dakshin Seat?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am