BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: कटघरे में धर्मांतरण..सदन में मचा रण, क्या नई सरकार के आने के बाद धर्मांतरण को लेकर जमीन पर कुछ हो पाया ?

CG Ki Baat: कटघरे में धर्मांतरण..सदन में मचा रण, क्या नई सरकार के आने के बाद धर्मांतरण को लेकर जमीन पर कुछ हो पाया ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 17 Mar 2025 | 11:21 pmModified: 17 Mar 2025 | 11:21 pm

रायपुर। CG Ki Baat:  प्रदेश में धर्मांतरण के मुद्दे पर अब बीजेपी सरकार को उन्हीं के साथी सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर खुद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मुखरता से सरकार के सामने सवालों की झड़ी लगा दी। बीजेपी विधायक गृहमंत्री से सीधे पूछ रहे हैं कि धर्मांतरण के मुद्दे पर नई सरकार आने के बाद भी जमीनी हालात कब बदलेंगे ? जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने ऐलान किया कि पुराना कानून काफी नहीं है, साय सरकार जल्द ही नया कानून लाएगी। कब तक इसकी कोई डेडलाइन नहीं है।

Read More: Chhattisgarh BJP Latest News: जिले के 3 नेता भाजपा से निष्कासित.. पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बागी होकर लड़ा था चुनाव, रायपुर से आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हमेशा से बड़ा और सीरियस मुद्दा रहा है, विधानसभा के बजट सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में NGO के जरिए विदेशी फंडिंग का दुरूपयोग कर धर्मांतरण का मुद्दा उठाय़ा। कहा गया कि बस्तर, सरगुजा से लेकर राजधानी तक धर्मांतरण केसेज बढ़ रहे हैं, खुद सीएम तक स्वीकार चुके हैं कि विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल धर्मांतरण के लिए होता है। अपनों के सवालों से घिरे गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में जानकारी दी कि, 2019 तक प्रदेश में 364 संस्थाओं को विदेशी फंडिंग मिलती रही, केंद्र सरकार की सख्ती के बाद अब ऐसी संस्थाओं की संख्या 153 बची है, सब पर सरकार की कड़ी नजर है, गृहमंत्री ने सदन में ऐलान किया कि प्रदेश में अब भी, धर्म स्वातंत्रता कानून 1968 लागू है, जिसके प्रावधान आज के दौर में धर्मांतरण की मौजूदा चुनौतियों से निपटने में सक्षम नहीं, इसीलिए छत्तीसगढ़ में जल्द ही धर्मांतरण रोकने सबसे कड़े प्रावधानों वाला नया कानून बनेगा।

Read More: Bilaspur Latest Hindi News: बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर और 4 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस.. टाइम लिमिट की बैठक से गायब थे अरुण खलखो

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ही नहीं अजय चंद्राकर ने ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के कई और विधायकों ने भी धर्मांतरण को गंभीर समस्या बताया। सीनियर IAS रहे बीजेपी विधायक नीलकंठ टेकाम के मुताबिक अब हर संडे को बस्तर में 70 फीसदी लोग प्रार्थना सभा में जाने निकलते हैं। इस समस्या को भी नक्सलवाद की तरह डेडलाइन तय कर खत्म करना चाहिए। इसके अलावा बीजेपी विधायकों राजेश मूणत ने रायपुर तक में धर्मांतरण होने पर सवाल उठाया, तो सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में जोशुआ प्रोजेक्ट के तहत 1500 चर्च चलने पर सवाल उठाया, जबकि बीजेपी विधायक रायमुनि भगत ने 80 साल की मां के अपने बेटे के हिंदू रीति से अंतिम संस्कार ना करने देने पर सवाल उठाया। इन सवालों पर सदन में विपक्ष चुप रहा लेकिन बाहर इसे बीजेपी का सियासी एजेंडा बताया।

Read More: Chhattisgarh Naxalites Surrender: पूरा हो रहा मोदी-साय का मिशन बस्तर!.. अब 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इतना था लाल लड़ाकों पर इनाम

CG Ki Baat: बेशक, धर्मांतरण देश भर में, खासकर आदिवासी बहुल इलाकों में, दशकों से बड़ी चिंता रहा है। चिंता इस बात पर कि सैकड़ों चर्च बनते जा रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के पास कनवर्जन करने वालों का कोई ऑफिशियल डेटा नहीं। सवाल ये कि, मुद्दे पर बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार को क्यों घेर रहे हैं, सवाल ये भी मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों ने नए कानून बनाए, क्या उनसे धर्मांतरण रूक सका है, यहां भी कड़े प्रावधानों वाले नए कानून बनेगा लेकिन कब तक, इसपर मौन क्यों ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Conversion in the dock...battle in the House, did anything happen on the ground regarding conversion after the new government came?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm