Raipur Cricket Match Ticket: सावधान.. रायपुर में क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर हो रही ठगी.. इस लड़की ने गँवा दिए हजारों रुपये, ऐसे दिया था झांसा
Raipur Cricket Match Ticket Fraud: मैच के दौरान यातायात समेत 2 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। होटल, स्टेडियम और पूरे रूट पर अधिकारी व जवान तैनाती के साथ …

Raipur Cricket Match Ticket Fraud
- टिकट के नाम पर युवती से हजारों की ठगी
- पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज की
- स्टेडियम में दो हजार पुलिसकर्मी तैनात
Raipur Cricket Match Ticket Fraud: रायपुर: रायपुर में भारत–साउथ अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच टिकट को लेकर ठगी का मामला सामने आया है। अमलीडीह निवासी युवती से 20 लोअर टिकट देने के झांसे में 6 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवा लिए गए। ठग ने बाकी पैमेंट और टिकट देने के लिए युवती को नवा रायपुर स्टेडियम बुलाया, लेकिन युवती स्टेडियम पहुंचकर घंटों फोन कॉल लगाती रही और कोई जवाब नहीं मिला। क्रिकेट मैच की कालाबाजारी बढ़ने के बीच टिकट बेचने वाली कंपनी पर 50% टिकट बेचने और 50% टिकट रोककर डबल दाम में बेचने का आरोप भी सामने आ रहा है।
India vs South Africa ODI Raipur Updates: मैच की तैयारियां जोरों पर, पुलिस की बड़ी बैठक जारी
भारत–दक्षिण अफ्रीका एक दिवसीय क्रिकेट मैच की तैयारियां तेज चल रही हैं। पुलिस व्यवस्था को लेकर IG रायपुर रेंज और DIG गिरिजाशंकर जायसवाल DSP, ASP स्तर के अधिकारियों की अहम बैठक ले रहे हैं। SSP रायपुर समेत DSP, ASP स्तर के अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। स्टेडियम BCCI को हैंडओवर होने के बाद पहली बार मैच आयोजित हो रहा है, ऐसे में BCCI नियमों के तहत सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाएगी।
Raipur Police Meeting for ODI Match: 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात, पूरा रूट सुरक्षा घेरे में
Raipur Cricket Match Ticket Fraud: मैच के दौरान यातायात समेत 2 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। होटल, स्टेडियम और पूरे रूट पर अधिकारी व जवान तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे। बता दें कि, टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आज चार्टर्ड प्लेन से रांची से उड़ान भरेंगे और शाम 4:30 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। सम्भवतः कल से उनका प्रैक्टिस सेशन होगा जबकि 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 से दोनों देशनो के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला शुरु होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युवती को सस्ते टिकट का झांसा देकर ऑनलाइन पैसे मंगवाए और स्टेडियम बुलाकर फरार हो गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Fans in Raipur were duped of Rs 6,000 in the name of cricket match tickets
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am