FIR Againts Arun Pannalal: ईसाई फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ FIR.. सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी आतंकी हमले के मृतकों की भ्रामक लिस्ट
इस FIR में अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वायरल करने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले …
FIR Againts Arun Pannalal in Raipur
- अरुण पन्नालाल के खिलाफ शहीद पर्यटकों की गलत सूची सोशल मीडिया पर जारी करने पर FIR दर्ज।
- हिंदू संगठनों ने अरुण पन्नालाल के घर और थाना का घेराव किया, 48 घंटे का अल्टीमेटम।
- FIR में अफवाह फैलाने और गलत कंटेंट वायरल करने की धाराएं लगाई गई हैं।
FIR Againts Arun Pannalal in Raipur: रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख अरुण पन्नालाल के खिलाफ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद पर्यटकों की गलत सूची सोशल मीडिया पर जारी करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। यह FIR आजाद चौक थाना में दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, हिंदुवादी संगठनों ने इस मामले को लेकर आजाद चौक थाना और अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया। इन संगठनों ने FIR दर्ज न होने पर पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसके साथ ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन कराएंगे।
FIR Againts Arun Pannalal in Raipur: इस FIR में अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट वायरल करने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए कार्रवाई जारी है।
फेसबुक पर दी थे सफाई
अरुण पन्नालाल ने इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सफाई पेश करते हुए माफी भी माँगी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, "असावधानी के कारण मेरा एक फेसबुक पोस्ट मेरे विचार के विपरित प्रतीत हो रहा था। जिससे मैं खुद सहमत नहीं हूं। इस गलत फहमी को दूर कर लिया गया है। आहात परिवार ने मेरी माफी को स्वीकार भी कर लिया है। मैं इस पोस्ट को डिलीट भी कर चुका हूं। मामला शांत हो गया है। आजाद चौक थाने,और मेरे घर पर जहां महिलाए भी रहती है, वहीं पुरुषों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन, भारतीय संस्कृति के अनुसार नहीं है। लोक शांति को भंग भी करता है।"
जताई थी संवेदना
अरुण पन्नालाल ने आगे लिखा था, "हिंदू, ईसाई और मुस्लिम भाईयो के हताहत होने की गहरी पीड़ा है। व्यक्तिगत एवं अपने समाज की ओर से हम दिनेश मिरानीया परिवार के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एवं प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति देवे। हमले के दोषियों के विरुद्ध भारत सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। मसीही सामाज शांति प्रिय और देश हित में ही काम करता रहा है, और करता रहेगा।"

लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: FIR Againts Arun Pannalal in Raipur, Wrong list of people killed in the terrorist attack was posted
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am