BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bajrang Dal Latest News: तेलीबांधा थाने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता.. देंगे सामूहिक गिरफ्तारी, जानें किस हंगामे और तोड़फोड़ से जुड़ा है पूरा मामला

Bajrang Dal Latest News: बताया जा रहा है कि बजरंग दल से जुड़ा मामला तेलीबांधा थाना में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। पिछले दिनों संगठन के लोगों का शहर के …

Bajrang Dal Latest News

Bajrang Dal Latest News

satya prakash
Published: 27 Dec 2025 | 2:56 pmModified: 27 Dec 2025 | 2:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. तेलीबांधा थाना का घेराव
  2. सड़क पर बैठकर नारेबाजी
  3. मॉल तोड़फोड़ मामला गरमाया

Bajrang Dal Latest News: रायपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का घेराव किया। कार्यकर्ता थाने के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

थाना परिसर में अतिरिक्त बल तैनात

प्रदर्शन के चलते एक तरफ का ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता तेलीबांधा थाना में सार्वजनिक गिरफ्तारी देने की बात कह रहे हैं। इसी कारण सिविल लाइन थाना से सुरक्षा हटाकर अतिरिक्त पुलिस बल तेलीबांधा थाना के लिए रवाना किया गया है।

मॉल में की थी जमकर तोड़फोड़

Bajrang Dal Latest News: बताया जा रहा है कि बजरंग दल से जुड़ा मामला तेलीबांधा थाना में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। पिछले दिनों संगठन के लोगों का शहर के एक मॉल में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो जमकर वायरल हुआ था। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ➡️ मॉल तोड़फोड़ से जुड़े एफआईआर के विरोध में सार्वजनिक गिरफ्तारी देने पहुंचे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Hundreds of Bajrang Dal activists reached the Telibandha police station

शहर की खबरें