BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur News: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा ‘सब नेता बनना चाहते हैं कार्यकर्ता नहीं’, अरुण साव बोले ‘पार्टी से हुआ मोहभंग’

Raipur News: अब पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी नेता बनना चाहते है। कार्यकर्ता कोई नहीं बनना चाहता है। अगर नेता …

Raipur News, image source: ibc24

Raipur News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 11 Sept 2025 | 11:18 pmModified: 11 Sept 2025 | 11:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तो कोई मुश्किल नहीं होगी : ताम्रध्वज साहू
  2. कांग्रेस की दुर्गति किसी से छिपी नहीं : अरुण साव 
  3. कार्यकर्ता का भी पार्टी से मोह भंग हो रहा : अरुण साव 

रायपुर: Raipur News, छत्त्तीसगढ़ कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर जारी बयानों की सियासत थम नहीं रही है। पहले कार्यकर्ता चमचे हैं, पर जमकर सियासत हुई। अब पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी नेता बनना चाहते है। कार्यकर्ता कोई नहीं बनना चाहता है। अगर नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तो कोई मुश्किल नहीं होगी।

कांग्रेस की दुर्गति किसी से छिपी नहीं : अरुण साव

उनके इस बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का जवाब आया है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति किसी से छिपी नहीं हैं। जनता ही नहीं, उनके कार्यकर्ता का भी पार्टी से मोह भंग हो रहा है। पार्टी अब खत्म होने की तरफ बढ़ रही है।

read more: CG News: छत्तीसगढ़ बनेगा 60 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन वाला राज्य, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 5 लाख हितग्राहियों को किया

Raipur News: अरुण साव ने दीपक बैज के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के बाढ़ पीड़ितों से ध्यान डायवर्ट करने के लिए निवेश कार्यक्रम किया जा रहा है। अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज नहीं चाहते कि बस्तर का विकास हो, इसलिए जब पूरी दुनिया बस्तर के विकास के लिए आकर्षित हो रही है, दीपक बैज इस तरह का बयान दे रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में 44 सीट पर आंकड़े बदले गए  : महंत

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 44 सीट पर आंकड़े बदले गए हैं, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के इस अरोप पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि जब चुनाव हुआ तो भूपेश बघेल सीएम, चरणदास विधानसभा अध्यक्ष थे। पौने दो साल तक वोट चोरी का आरोप नहीं लगाया, राहुल बोले तो छत्तीसगढ़ में झूठा आरोप लगाने लगे हैं, गद्दी छोड़ अभियान मुंगेरीलाल का सपना है। चुनाव में बार बार पिट कर भी सपना देख रहे हैं, तो देखें।

read more: उप्र : कौशांबी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में 44 विधानसभा में आंकड़े बदले गए हैं जब जाकर भाजपा ने जीत हासिल की है। जिसके बाद से ही प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Now former Home Minister Tamradhwaj has said, everyone wants to become a leader, not a worker, Arun Sao said he got disillusioned with the party

शहर की खबरें
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am