Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Date: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लग सकती है आचार संहिता
Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को नया नोटिफिकेशन जारी, इस दिन लग सकती है आचार संहिता

Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga / छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी / Image Source: Customize IBC24
रायपुर: Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए नई समय-सारणी जारी की गई है। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस संशोधित समय-सारणी के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया को नियमानुसार सुनिश्चित करें। जारी समय सारणी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को किया जाएगा।
Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga वहीं, 08 जनवरी 2025 बुधवार से 10 जनवरी 2025 शुक्रवार तक आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टरों द्वारा 10 जनवरी 2025 तक संबंधित जानकारी संचालक पंचायत को प्रेषित की जाएगी। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी 2025 को होगा, जबकि आरक्षण की कार्यवाही 11 जनवरी 2025 शनिवार तक पूरी कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि सरकार बार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराने की तैयारी कर रही है। इस बार दोनों इलेक्शन बैलेट पेपर से होंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम की तैयारी में समय लग रहा था। इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला लिया है। नियमों में परिवर्तन हुआ है। आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है। सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने का स्वागत किया है।
बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के अंतर्गत 27 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें एवं 11664 ग्राम पंचायतें हैं।
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव से संबंधित सामान्य प्रश्न (FAQ):
पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना कब जारी होगी?
पंचायत चुनाव की अधिसूचना 3 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी, और आरक्षण की प्रक्रिया 8 से 10 जनवरी 2025 के बीच पूरी होगी।
इस बार पंचायत चुनाव किस तरीके से होंगे?
इस बार पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे। ईवीएम की तैयारी में देरी के कारण बैलेट पेपर का विकल्प चुना गया है।
क्या पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे?
हां, छत्तीसगढ़ सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को एक साथ कराने की योजना बना रही है।
छत्तीसगढ़ में कितनी पंचायतें और नगर निकाय हैं?
प्रदेश में 27 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें, 11664 ग्राम पंचायतें, 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायतें हैं।
क्या कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने का समर्थन किया है?
हां, कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Panchayat Chunav Chhattisgarh Mein Kab Hoga | Chhattisgarh Panchayat Chunav 2025 Date
रायपुर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm