BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: होली पर पोस्टर वॉर..महंगाई पर फिर तकरार..क्या ED एक्शन से बने माहौल से ध्यान हटाने, कांग्रेस ने महंगाई मुद्दे को उछाला

CG Ki Baat: होली पर पोस्टर वॉर..महंगाई पर फिर तकरार..क्या ED एक्शन से बने माहौल से ध्यान हटाने, कांग्रेस ने महंगाई मुद्दे को उछाला

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 13 Mar 2025 | 11:50 pmModified: 13 Mar 2025 | 11:50 pm

रायपुर। CG Ki Baat: आज होलिका दहन है और कल सुबह सभी होली के रंगो से सराबोर होंगे, लेकिन त्योहार के इस मौके पर भी सियासी आरोप-प्रत्यारोप की पिचकारियां चल रही हैं।छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आमजन अबीर-गुलाल-रंग-पिचकारी की खरीददारी में जुटे हैं। ये भी सच है कि हर बार की तरह इस बार भी बाजार में फिर महंगाई की मार को आमजन महसूस कर रहा है लेकिन फिर भी बाजार अब भी गुलजार है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने होली पर महंगाई की मार के बहाने सीधे-सीधे मोदी सरकार को पोस्टर जारी कर घेरा तो बीजेपी ने इसे सच्चाई से परे और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली कार्रवाई से बने माहौल से बचाव का तरीका बताया। दोनों पक्षों को तर्कों को सुनेंगे, बहस भी होगी पहले जरा मुद्दा क्या है समझते हैं।

Read More: CG Mayor in Council News: भाजपा शासित इस नगर निगम में 'मेयर इन काउंसिल' का गठन पूरा.. पार्षदों को मिली जोन अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने पोस्टर में मुद्दा बनाकर बीजेपी सरकार को, केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा, होली पर महंगाई की मार, जिम्मेदार मोदी सरकार जाहिर है महंगाई के बहाने मोदी सरकार पर, विपक्ष का ये वार बीजेपी को जरा भी रास नहीं आया। बीजेपी नेताओं ने फौरन कांग्रेस को आईना दिखाते हुए उनकी सरकार को वक्त महंगाई की स्थिति याद दिलाते हुए पलटवार किया। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार से जिनकी खुद की रसोई बंद हो गई हो वो अब महंगाई की चिंता कर रहे हैं।

Read More: रायपुर की मीनल आर्य ने SSC CGL 2024 में हासिल की शानदार सफलता, इनकम टैक्स इंसपेक्टर बन रोशन किया नाम

वैसे, महंगाई आमजनता, मिडिल क्लास के लिए हमेशा, हर त्योहार पर सबसे बड़ी समस्या है, जिससे वो जूझकर अपने बच्चों के लिए त्योहार पर व्यवस्था जुटाते हैं लेकिन एक फैक्ट ये है कि, GFX- (हेडर- महंगाई पर मौजूदा आंकड़े) सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से 12 मार्च को जारी महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक, दाल-सब्जियां सस्ती होने से फरवरी में रिटेल महंगाई दर घटकर 3.61% पिछले 7 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। जारी आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2024 में महंगाई 3.54% पर थी, जो जनवरी 2025 में बढ़कर 4.31% स्तर पर पहुंच गई थी और अब घटकर फरवरी 2025 में ये 3.61% के स्तर पर आ गई है। ग्रामीण महंगाई 4.59% से घटकर 3.79% जबकि शहरी महंगाई 3.87% से घटकर 3.32% हो गई है।

Read More: Chhattisgarh Naxalites Surrender: सरेंडर करते ही AC मेंबर ने ही खोली माओवादियों की पोल.. कहा, 'बड़े नेता करते है ऐश, छोटे नक्सली रहते है भूखे पेट', आप भी सुनें

CG Ki Baat: कुल मिलाकर महंगाई के ताज आंकड़ों के आधार पर बीजेपी का कांग्रेस पर सीधा आरोप है कि कांग्रेस ने महंगाई के बहाने पोस्टर जारी करते समय भी फैक्ट को दरकिनार किया, ताकि काग्रेस के करप्शन से बने माहौल से ध्यान भटकाया जा सके। सवाल है क्या महंगाई पर ये वार वाकई फैक्ट से दूर और करप्शन पर ED एक्शन से ध्यान हटाने के लिए है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Poster war on Holi.. Dispute again on inflation.. Did Congress raise the issue of inflation to divert attention from the atmosphere created by ED action?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm