Raipur Big Theft Case: रायपुर में 27 लाख रुपये चोरी करने वाला आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार.. आज माना पुलिस कर सकती है मामले का खुलासा
जांच-पड़ताल और छापेमारी के दौरान हसौद पुलिस की मदद से आरोपी ड्राइवर विजय कश्यप को सक्ति जिले के मलदा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur 27 lakh cash theft case solved
- रायपुर में 27 लाख की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार।
- चोरी का पैसा ईंटों के बीच छिपाया गया, पुलिस ने बरामद किया।
- माना पुलिस ने हसौद की मदद से आरोपी को पकड़ा, आज प्रेसवार्ता होगी।
Raipur 27 lakh cash theft case solved: रायपुर: जिले की माना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने राजधानी में हुए चोरी के एक बड़े वारदात को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी किये गए रकम को भी बरामद कर लिया है। संभवतः आज इस पूरे प्रकरण का खुलासा पुलिस की तरफ से किया जा सकता है।
क्या है मामला?
दरअसल पिछले दिनों माना पुलिस को शिकायत मिली थी कि, कारोबारी गुरमुख आहूजा की डुमरतराई स्थित दुकान से कारोबारी के पुराने ड्राइवर ने 27 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी और मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी की पता तलाशी शुरू की।
Raipur 27 lakh cash theft case solved: वही जांच-पड़ताल और छापेमारी के दौरान हसौद पुलिस की मदद से आरोपी ड्राइवर विजय कश्यप को सक्ति जिले के मलदा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर रकम की भी बरामदगी कर ली गई। आरोपी ने चोरी किये गए रकम को घर पर ईंटों के बीच छिपाकर रखा था। शातिर चोर विजय कश्यप को लेकर देर रत पुलिस रायपुर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक माना पुलिस आज शाम प्रेसवार्ता कर मीडिया के सामने खुलासा कर सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह चोरी रायपुर जिले के डुमरतराई स्थित एक दुकान से हुई थी, जो कि कारोबारी गुरमुख आहूजा की है। चोरी की सूचना पिछले कुछ दिनों पहले मिली थी, जब कारोबारी ने पाया कि उसके पुराने ड्राइवर ने 27 लाख रुपये नकद चुरा लिए हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur 27 lakh cash theft case solved, The victim's business's old driver had committed the crime
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm