Raipur Crime News: रायपुर माना एक्सप्रेसवे के किनारे लावारिस पड़े दर्जनों कटे हुए नए ट्रॉली बैग, पुलिस जांच में जुटी
Raipur Crime News: पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और साथ में बम डिस्पोजल स्क्वायड समेत एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को संदेह …

- टेमरी गांव के पास लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले
- वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही पुलिस
- घटना से किसी बड़ी साजिश की आशंका
रायपुर : Raipur Crime News, रायपुर में माना एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेसवे के किनारे नए ट्रॉली बैग लावारिस संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इन बैगों को ब्लेड से काटा गया है। पुलिस इस घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मीडिया में खबर दिखाये जाने के बाद पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और साथ में बम डिस्पोजल स्क्वायड समेत एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को संदेह है कि बैगों का उपयोग किसी प्रकार की तस्करी में हो सकता है।
टेमरी गांव के पास लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले
Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर टेमरी गांव के पास लावारिस हालत में कई ट्रॉली बैग मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी बैग बिल्कुल नए हैं, लेकिन उन्हें ब्लेड से काटा गया है। इस वजह से इन बैगों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।
read more: मराठा आरक्षण बैठक में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला
वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही पुलिस
Raipur Crime News: शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि इन बैगों का इस्तेमाल गांजा या अन्य नशे की तस्करी में किया गया हो सकता है। वहीं कैश की सप्लाई से भी इनका कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बैगों को किसी वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से तो नहीं फेंका गया। खास बात यह है कि जिस जगह बैग फेंके गए हैं, वहां आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। ऐसे में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मुश्किलें आ रही हैं। हालांकि, पुलिस एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों के फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है।
घटना से किसी बड़ी साजिश की आशंका
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दुर्ग में 6 करोड़ रुपए नकदी बरामद हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई है। पिछले दिनों रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स तस्कर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है, ऐसे में इस तरह सदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग्स के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस तरह की घटना से किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है।
read more: मराठा कार्यकर्ताओं ने वकील सदावर्ते की कार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की
माना थाना पुलिस ने सभी ट्राली बैग को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है, लेकिन एक बड़ा सवाल ये खड़ा ये होता है कि इतने व्यस्तम एक्सप्रेस-वे रोड़ पर कही भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। फिलहाल अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस इन लावारिस मिले संदिग्ध ट्राली बैग की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Crime News: Dozens of new trolley bags found abandoned on the side of Raipur Mana Expressway, police engaged in investigation
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am