Raipur Filter Plants Exposed: नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में पसरी गंदगी, IBC24 की पड़ताल में बड़ा खुलासा- खतरे में राजधानीवासियों की जिंदगी
नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में पसरी गंदगी…Raipur Filter Plants Exposed: Filth spread in the Municipal Corporation’s filter plant, IBC24

Raipur Filter Plants Exposed | Image Source | IBC24
- नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट में पसरी गंदगी,
- IBC24 की पड़ताल में बड़ा खुलासा,
- फ़िल्टर बेड की महीनों से नहीं हुई है सफ़ाई,
रायपुर: Raipur Filter Plants Exposed: राजधानी रायपुर की जनता जिस पानी पर अपनी सेहत का भरोसा करती है वही पानी अब खतरे का कारण बनता जा रहा है। IBC24 की विशेष पड़ताल में नगर निगम के फ़िल्टर प्लांट्स की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जो साफ तौर पर लापरवाही और अनदेखी की पोल खोलती हैं।
फ़िल्टर प्लांट में गंदगी का आलम
Raipur Filter Plants Exposed: शहर को पीने का पानी सप्लाई करने वाले फ़िल्टर प्लांट्स में महीनों से सफाई नहीं हुई है। कई फ़िल्टर बेड में इतनी अधिक गंदगी जमा हो चुकी है कि उनमें जलकुंभी उग आई है। कुछ बेड्स में तो काई और कीड़े भी बड़ी मात्रा में पनपते पाए गए हैं, जो पानी की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
क्लैरिफायर मशीनें भी बंद
Raipur Filter Plants Exposed: जांच के दौरान दो महत्वपूर्ण प्लांट्स में गाद हटाने के लिए जरूरी क्लैरिफायर मशीनें बंद पाई गईं। यह स्थिति पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है और यह दर्शाती है कि वर्षों से रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है।
बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
Raipur Filter Plants Exposed: गर्मी के मौसम में रायपुर में हर साल पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों का प्रकोप सामने आता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फ़िल्टर प्लांट की यह स्थिति बनी रही, तो इस बार जलजनित रोग और तेजी से फैल सकते हैं, जिससे जनस्वास्थ्य पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिल्टर प्लांट में गंदगी नियमित सफाई नहीं होने के कारण जमा होती है। जल शुद्धिकरण के दौरान निकली गाद, काई और अन्य जीवाणु यदि समय पर साफ न किए जाएं तो वे जलकुंभी और कीड़ों के पनपने का कारण बनते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Filter Plants Exposed: Filth spread in the Municipal Corporation's filter plant
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am