BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Gokashi News Today : ‘रायपुर में गोमांस बेचने वाले के पीछे कांग्रेस नेता का हाथ, 4-5 परिवार के लोग खुलेआम करते हैं ये गोरख धंधा’ मोमिन पारा के शख्स ने किया सनसनीखेज खुलासा

Raipur Gokashi News Today : ‘रायपुर में गोमांस बेचने वाले के पीछे कांग्रेस नेता का हाथ, 4-5 परिवार के लोग खुलेआम करते हैं ये गोरख धंधा’ मोमिन पारा के शख्स …

Raipur Gokashi News Today / रायपुर में गोमांस बेचने वाले के पीछे कांग्रेस नेता का हाथ / Image Source: IBC24 Customized

Raipur Gokashi News Today / रायपुर में गोमांस बेचने वाले के पीछे कांग्रेस नेता का हाथ / Image Source: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 09 Jan 2025 | 8:36 amModified: 09 Jan 2025 | 8:46 am

रायपुरः Raipur Gokashi News Today  छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो राजधानी रायपुर से भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार देर रात राजधानी के मोमिन पारा में गौकशी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। यहां के एक घर में गौ मांस काटने का काम चल रहा था। गौ सेवकों की टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौ मांस के टुकड़े जब्त की है। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। फिलहाल पुलिस गौ मांस सहित सामानों को जब्त कर आजाद चौक थाने लाया है। वहीं एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read More: Russia-Ukraine War Latest News : यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों का कहर.. 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क पर पड़े शव

Raipur Gokashi News Today  मिली जानकारी के अनुसार मोमिन पारा के एक घर के तीन कमरों में गौकशी का काम हो रहा था। गौसेवकों को इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। इसके बाद संदिग्ध घरों की रेकी की गई। सूचना पक्की होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी। गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को मौके से एक खुर्शीद अली नामक शख्स की आईडी भी मिली है। घर से दो-तीन डायरिया भी मिली हैं, जिसमें खरीदने बेचने वालों के नाम, वजन और रेट लिखा हुआ है। कमरों में ढाई से 3 फिट लम्बे चौड़े गौ मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही तराजू, मांस काटने का सामान, लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े, खून के धब्बों के साथ ऑटो और रस्सियां मिली हैं। मामले को लेकर गुस्साए गौ सेवकों ने चक्काजाम कर दिया।

Read More: Weather Update Today: अभी और बिगड़ेगा राजधानी का मौसम! बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जांच के समय चली गई बिजली, कई लोग फरार!

गौ सेवकों ने बताया कि पहली बार दरवाजा खुलने पर अंदर दो आदमी और दो से तीन महिलाएं दिखाई दीं। जांच के समय बिजली भी चली गई, जिससे चार से पांच लोग पिछले दरवाजे से फरार हो गए, लेकिन अवशेषों से स्पष्ट है कि गौकशी की गई है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए मांस के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है।

Read More: Raipur Cow Slaughter Case: तीन कमरों में चल रही थी गौकशी.. पुलिस की दबिश के दौरान बंद हो गई लाइट, पिछले दरवाजे के फरार हुई कई लोग

खून से सना हुआ एक ऑटो पुलिस को मिला

पुलिस ने खून से सना हुआ एक ऑटो भी मौके से जब्त किया है। आशंका है कि रायपुर के आसपास ही पहले गाय की हत्या की गई होगी। इसके बाद ऑटो में डालकर मांस को मोमिन पारा लाया गया होगा। रस्सियों के साथ मांस काटने का सामान मिलने के बाद यह भी कहा जा रहा है कि मोमिन पारा मे भी गौ हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More: Same-Sex Marriage : आज सुप्रीम कोर्ट मे होगा समलैंगिक विवाह पर फैसला, अक्टूबर 2023 को कानूनी मान्यता देने से किया था इनकार

स्थानीय लोगों का दावा- कांग्रेस नेता का है हाथ

स्थानीय मुस्लिम निवासी की मानें तो यह लंबे समय से चल रहा है। यह तो अभी एक परिवार को पकड़े हैं। चार-पांच परिवार ऐसे हैं, जो यही सब कर रहे हैं। उन सब को पकड़े तब पूरा खुलासा होगा। यह नागपुर से महाराष्ट्र से गोमांस खरीद कर लाते हैं। यहां से काट करके भेजते हैं। पुलिस को पहले ही खबर दी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस पैसे लेकर कोई कार्रवाई कभी नहीं की। स्थानीय मुस्लिम निवासी ने बताया कि मस्जिद का प्रेसिडेंट हैदर अली यह सब करवा रहा है। उसी के यह सब दोस्त रिश्तेदार है। हैदर अली कांग्रेस नेता है और पार्षद चुनाव भी लड़ चुका है।

Read More: Cow Slaughter in Raipur: राजधानी रायपुर में गौकशी! इस इलाके में काटा जा रहा था गौ मांस, पुलिस ने दबिश देकर किया भंडाफोड़

https://youtu.be/QEnCAzaQVV4

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: घटना रायपुर के मोमिन पारा इलाके में हुई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Gokashi News Today: Gokashi in Raipur with Support Congress Leader

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm