Mook Mati Express Train: बदल गई आपकी पसंदीदा ट्रेन की पहचान! रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस अब इस नाम से चलेगी, रेलवे ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, जानें
Mook Mati Express Train: बदल गई आपकी पसंदीदा ट्रेन की पहचान! रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस अब इस नाम से चलेगी, रेलवे ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, जानें

Mook Mati Express Train
- भारतीय रेल का खास फैसला
- रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस को किया रीनेम
- नाम बदलकर हुआ ‘मूक माटी एक्सप्रेस’
Mook Mati Express Train: भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय पहचान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है । इसी क्रम में, रेलवे बोर्ड के अनुमोदन से 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर “मूक माटी एक्सप्रेस” रखा गया है ।
‘मूक माटी’ नाम में निहित धरती और संस्कृति का भाव (Mook Mati Express)
Mook Mati Express Train: ‘मूक माटी’ नाम छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की उस धरती का प्रतीक है, जो बिना शब्दों के भी अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक चेतना को संजोए हुए है । यह नामकरण रेलवे के कार्यक्षेत्र से जुड़े धरती, संस्कृति और जनभावनाओं को सम्मान प्रदान करता है ।
आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के विचारों से प्रेरित नामकरण (Raipur Jabalpur Express Train)
Mook Mati Express Train: यह नाम परिवर्तन संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के अहिंसा, सत्य, संयम और मानवता के विचारों से प्रेरित है । उनके जीवन दर्शन ने समाज को नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति जागरूक किया । ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ इस भाव को दर्शाती है कि रेल यात्रा केवल आवागमन ही नहीं, बल्कि मानवीय और सामाजिक मूल्यों से जुड़ाव का माध्यम भी हो सकती है ।
यात्रियों के लिए सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं (Indian Railways News)
Mook Mati Express Train: नाम परिवर्तन के अंतर्गत, ट्रेन संख्या 11701/11702 यथावत रहेगी, मार्ग, समय-सारिणी एवं कोच संरचना में कोई बदलाव नहीं किया गया है तथा आरक्षण टिकट, चार्ट, एनटीईएस एवं अन्य यात्री सूचना प्रणालियों में नया नाम “मूक माटी एक्सप्रेस” प्रदर्शित होगा ।
भारतीय रेल आधुनिक, यात्री-केंद्रित और समावेशी रेल सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है । ‘मूक माटी एक्सप्रेस’ इसी दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो यात्रियों को यात्रा के दौरान धरती, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जोड़ती है ।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. "मूक माटी एक्सप्रेस" ट्रेन संख्या 11701/11702 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का नया नाम है। इसे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को सम्मान देने के लिए नामित किया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur-Jabalpur Express renamed Mook Mati Express
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am