Raipur News: कल कप सिरप में मिला था मांस का टुकड़ा, आज ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंची स्वास्थ्य केंद्र, लिया ये बड़ा एक्शन….
स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में संदिग्ध टुकड़ा मिलने के मामले ने पूरे स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है।

raipur news
- ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंची देवपुरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र
- सिरप की सैंपलिंग के लिए पहुंचे डिपार्टमेंट के अधिकारी
- गर्भवती महिला के कैल्शियम सिरप में संदिग्ध टुकड़ों का मामला
Raipur News: रायपुर: IBC 24 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। देवपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला को दिए गए कैल्शियम सिरप में संदिग्ध टुकड़ा मिलने के मामले ने पूरे स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है।
IBC की खबर का असर
खबर प्रसारित होने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम तुरंत हरकत में आई और सोमवार सुबह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद दवाओं की सावधानीपूर्वक जांच की और विशेष रूप से उसी बैच के सिरप की सैंपलिंग की, जिसकी बोतल से संदिग्ध पदार्थ निकलने की शिकायत आई थी।
ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंची देवपुरी शहरी स्वास्थ्य केंद्र
ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में रखी कैलशियम सिरप की कुल 48 बोतलों को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि रिपोर्ट सामने आते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गर्भवती महिला को दी गई
मामला तब सामने आया जब स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने आई एक गर्भवती महिला को अस्पताल द्वारा नियमित दवा के रूप में दी गई कैलसिड कंपनी की कैल्शियम सिरप की बोतल में मांस जैसा संदिग्ध टुकड़ा दिखाई दिया। महिला ने इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को दी। जैसे ही यह बात बाहर फैली, क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मरीजों के बीच दहशत जैसा माहौल बन गया।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur News: Yesterday a piece of meat was found in the cup syrup
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am