Raipur Murder Case Solved: रायपुर में हुए हत्या पर हैरान कर देने वाला खुलासा.. बहन के आशिक को पहले पिलाई शराब फिर इस तरह उतारा मौत के घाट..
Raipur Blind Murder Case Solved: पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 से 32 …

Raipur Blind Murder Case Solved
- बहन के प्रेमी की साजिशन हत्या
- शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट
- शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश
Raipur Murder Case Solved: रायपुर: छपौरा गांव के खेत में मिली अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है।
शराब पिलाकर दे दी मौत
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर ललित की हत्या की। आरोपियों ने उसे जयंती कार्यक्रम में बुलाने के बहाने खेत में ले गए, जहां शराब पिलाने के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की और उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।
23 दिसंबर को मिली थी अधजली लाश
Raipur Murder Case Solved: गौरतलब है कि 23 दिसंबर को छपौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर विधानसभा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को आशंका थी कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में लाकर जलाया गया है।
अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित को गिरफ्तार किया है
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur police have solved the blind murder case
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm