Today News and LIVE Update 6 November: राज्योत्सव समापन व राज्य अलंकरण समारोह प्रारंभ.. उपराष्ट्रपति समेत राज्यपाल, मुख्यमंत्री मंच पर उपस्थित
Today News and LIVE Update 6 November :Rajyotsav closing ceremony and state decoration ceremony begins.. Vice President, Governor, Chief Minister present on the stage

Today News and LIVE Update 6 November : रायपुर: राज्योत्सव के समापन समारोह और राज्य अलंकरण समारोह की शुरुआत हो चुकी हैं। मुख्य अतिथि, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत राज्यपाल रमेन डेका , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत मंत्रिमंडल के सदस्य मंच पर उपस्थित है।
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सपत्नीक रायपुर पहुँच गए हैं। उप राष्ट्रपति धनखड़ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उनके प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये है।
रायपुर : Today News and LIVE Update 6 November : रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने सभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसी नेता आकाश शर्मा के लिए वोट करने की अपील की। इस सभा में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, रुद्र कुमार, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला,अरुण वोरा समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
बहुत सारे लोगों ने टिकट की उम्मीदवारी की थी, हमनें युवा नेता आकाश शर्मा को मैदान में उतरा है। ऐसा कोई नेता नहीं जिसके लिए आकाश शर्मा ने दरी नहीं बिछाई हो, पोस्टर नहीं लगाया हो। आज हम सब मिलकर आकाश के लिए वोट मांग रहे। ये चुनाव सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, लेकिन बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। विधानसभा में सवाल पूछने वाला होना चाहिए, बीजेपी के शासन में लगातार अपराध हो रहा है हमने इसलिए पदयात्रा निकाली। मुझे विश्वास है आप लोगों को आकाश का साथ मिलेगा। आप लोगों ने लगातार एक ही व्यक्ति को लगातार वोट दिया। एक बार आकाश को मौका दें।
LIVE: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की सभा @SachinPilot | @INCChhattisgarh | @DeepakBaijINC | #CGNews | #Chhattisgarh https://t.co/3WDHhFfdZe
— IBC24 News (@IBC24News) November 6, 2024
Today News and LIVE Update 6 November : रायपुर। कांग्रेस नेता और पीसीसी प्रभारी सचिव सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वे कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में शामिल होंगे। सचिन पायलट दक्षिण विधानसभा में 2 सभा लेंगे। सचिन पायलट ने एयरपोर्ट पर कहा कि, "हम सबका मान-सम्मान करते हैं। चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जा रहा है। झारखंड और महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा बैकफुट पर है..." BJP ने धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया। कांग्रेस पुरानी पार्टी है,अपनी जिम्मेदारियां समझती है। जनता के सामने हमारा काम है, जनता को सब मालूम है। धर्म की आड़ में वोट मांगने की आदत BJP की है। BJP अपने परफॉर्मेस पर वोट नहीं मांग सकती।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हम सबका मान-सम्मान करते हैं। चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जा रहा है। झारखंड और महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा बैकफुट पर है..." pic.twitter.com/zuOXDS2Tx0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन अमेरिका की जनता ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा जताया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया है। अब वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने। डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, ये अमेरिकी जनता की ऐतिहासिक जीत है। अमेरिका में विकास के नए युग की शुरुआत है। ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका फिर से महान राष्ट्र बनेगा। मेरा हर पल, हर सांस अमेरिका के लिए है। सभी राज्यों से हमें भरपूर समर्थन मिला है।
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 का समापन आज होगा। अंतिम दिन छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह भी होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउण्ड में होगा। यहां उपराष्ट्रपति धनखड़ विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अंलकरण सम्मान से विभूषित करेंगे। राज्यपाल रामेन डेका कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आज विभिन्न कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे।
छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार अनुराग शर्मा अपनी टीम के साथ लोगों का मनोरंजन करेंगे। इंडियास गॉट टैलेंट फेम मनोज प्रसाद मलखंभ की प्रस्तु़ति देंगे। रवि श्रीवास्तव “जादू बस्तर” का प्रदर्शन करेंगे। इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनीता गायन की प्रस्तुति देंगे।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रायपुर में लेंगे चुनावी सभा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करेंगे। पायलट दक्षिण विधानसभा में दो जनसभाओ को संबोधित करेंगे। सचिन पायलट आज दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे शहीद पंकज विक्रम वार्ड रावणभाठा में सभा करेंगे। प्रणव राव लाखे वार्ड के दशहरा मैदान ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
पत्रकार वार्ता
पत्रकार वार्ता
छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव कल 7 नवंबर गुरुवार को सायं 5 बजे साइंस कालेज परिसर में स्थित चित्रकूट हाल में पत्रकारों से 8 नवंबर से 11 नवंबर 2024 तक रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित होने वाले इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें अधिवेशन के संबंध में चर्चा करेंगे।
पत्रकार वार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं।
रायपुर ब्रेकिंग उप राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के मलखंब के कलाकारों को दिल्ली आमंत्रित किया
रायपुर ब्रेकिंग
उप राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ के मलखंब के कलाकारों को दिल्ली आमंत्रित किया
नया सांसद भवन प्रधान मंत्री संग्रालय और वार मेमोरियल दिखाने का वादा किया
मंच में आकर दल के सबसे छोटे बच्चे को गोदी में उठाया
संसद टीवी में साक्षात्कार कराने का वादा दिया
ब्रेकिंग रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदेश जारी
ब्रेकिंग
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आदेश जारी
चुनाव के दिन क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश
13 नवंबर को यहां के सभी सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी
समान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
अन्य कर्मचारी मतदाता पेड लीव लेकर डाल सकेंगे बोट
पेड लीव के लिए श्रम विभाग का अलग से जारी है निर्देश
कोरबा- तेज रफ्तार कार 25 फिट नीचे गहरी खाई में गिरी
कोरबा-
तेज रफ्तार कार 25 फिट नीचे गहरी खाई में गिरी
हादसे में कार चालक की मौत, 1 गंभीर, इलाज जारी
कटघोरा- अंबिकापुर NH पर मदनपुर घाट की घटना
मोरगा थाना पुलिस जांच में जुटी
रायपुर ब्रेकिंग , *उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी पुरस्कृत लोगों को बधाई दी, राज्योत्सव की बधाई दी,
रायपुर ब्रेकिंग ,
*उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी पुरस्कृत लोगों को बधाई दी, राज्योत्सव की बधाई दी,
छत्तीसगढ़ीया सबले बढ़िया कहा है
कहा कि आज के पावन दिवस पर हमारा संकल्प होना चाहिए की राष्ट्रवाद सर्वोपरी है इस पर आंच नहीं आने देंगे
पूर्व पीएम और राज्य निर्माता अटल बिहारी बाचपेयी को याद किया,
कहा कि उन्होंने बड़े सहज तरीके से तीन राज्य की स्थापना की ,
अटल जी ने भाईचारा के आधार बटवारा किया ,
अगले साल छत्तीसगढ़ स्वर्णिम काल में प्रवेश करेगा ,
जांजगीर- मां शारदा मिडिल स्कूल की मान्यता समाप्त
जांजगीर-
मां शारदा मिडिल स्कूल की मान्यता समाप्त
सलखन गांव में संचालित है निजी मिडिल स्कूल
शिकायत के बाद जांच में मिली थी खामी
DEO अश्विनी भारद्वाज ने की कार्रवाई
रायपुर ब्रेकिंग, राज्य अलंकरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संबोधन,
रायपुर ब्रेकिंग,
राज्य अलंकरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का संबोधन,
राज्य का गठन करने वाले तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को किया याद,
कहा- यह यात्रा सन 2000 से शुरू हुई, 24 साल की यात्रा हमारी पूरी हुई ,
छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा लिखी गई,
पूरे देश मे पहला प्रदेश है जो 65 लाख गरीबों को चावल देने की योजना शुरू की,
“हमने बनाया है हम ही सवारेंगे”,
छत्तीसगढ़ पहले पलायन और कुपोषण के नाम से जाना जाता था,
विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की विकास यात्रा तेजी पकड़ रहा है,
आजादी के 100 साल पूरे होंगे उस समय छत्तीसगढ़ तीन विकसित राज्यों की दिशा में पहुंचेगी,
छत्तीसगढ़ की जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा,
रायपुर ब्रेकिंग ,
रायपुर ब्रेकिंग ,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि उप राष्ट्रपति धनखड़ जी शामिल हुए है मैं उनका स्वागत है , ये अपने आगे की यात्रा पर आगे बढ़ने का समय है ,
आगे साल हम राज्य की स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे ,
उद्योगों को बढ़ावा देने नई उद्योग नीति ला रहे है ,
हम लोगों के जीवन में गुणवता लाना चाहते है ,
छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि में हिंसा का कोई स्थान नहीं है ,
नक्सल हिंसा में शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजली दी ,
जांजगीर- नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
जांजगीर-
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह गोंड़ गिरफ्तार
पीड़ित महिला ने थाना में दर्ज कराई थी FIR
डेढ़ लाख रुपए लेकर नहीं लगाया नौकरी
सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
रायपुर ब्रेकिंग उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर पहुंचे ,
रायपुर ब्रेकिंग
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रायपुर पहुंचे ,
एयरपोर्ट में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ,
कुछ देर में पहुंचेंगे राज्योत्सव में ,
अलंकरण समारोह में 36 विभूतियों का करेंगे सम्मान ,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , राज्यपाल रामेन डेका , विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह , दोनो डिप्टी CM, मंत्री मंडल के सदस्य होंगे शामिल ,
आज है राज्योत्सव का समापन
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट कल MP में…
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट कल MP में…
विजयपुर में करेंगे चुनावी सभा…
गुर्जर वोट हासिल करने कांग्रेस लगा रही ज़ोर…
सचिन पायलट,जीतू पटवारी के साथ तमाम कांग्रेस नेताओं की रहेगी मौजूदगी…
रायपुर- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ धनगर एयरपोर्ट पहुंचे
रायपुर-
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ धनगर एयरपोर्ट पहुंचे
स्वागत करने CM विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे
एयरपोर्ट से राज्योत्सव मेला ग्राउंड के लिए रवाना
राज्य अलंकरण समारोह में होंगे शामिल
विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को करेंगे सम्मानित
राज्य अलंकरण समारोह के बाद लौट जाएंगे दिल्ली
राजधानी रायपुर के कई कालोनियों में छापेमारी
राजधानी रायपुर के कई कालोनियों में छापेमारी के दौरान 13 साल पुराना गंभीर मारपीट का आरोपी…05 साल पुराना आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार….धारा 327 भा द वि सहित अन्य मामलों के 11 स्थाई वारंट व 13 गिरफ्तारी वारंट की गई तामिली….इसके साथ ही 06 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधत्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही कर भेजा गया जेल….शहर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर आईजी रायपुर रेंज की फटकार के बाद आज सुबह शहर के कई कालोनियों में की गई है सरप्राईज चेकिंग….
बैकुण्ठपुर- पति की मौत के बाद पत्नी ने किया अंतिम संस्कार
बैकुण्ठपुर-
पति की मौत के बाद पत्नी ने किया अंतिम संस्कार
जमीन बेचकर करवाया था कैंसर पीड़ित पति का इलाज
भतीजे ने अंतिम संस्कार करने रख दी थी शर्त
5 डिसमिल जमीन नहीं तो 1 लाख रु देने पर करूंगा अंतिम संस्कार
पटना के करजी इलाके का मामला
बेमेतरा- मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में 25 घायल, 5 गंभीर
बेमेतरा-
मजदूरों से भरी पिकअप पलटी
हादसे में 25 घायल, 5 गंभीर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में इलाज जारी
अस्पताल में मरीजों के लिए बेड पड़ा कम
नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी की घटना
अंबिकापुर- राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम का विरोध
अंबिकापुर-
राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम का विरोध
रजवार समाज के लोगों ने किया हंगामा
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर किया हंगामा
धर्मांतरण का लगाया आरोप
पुलिस मौके पर मौजूद
बैतूल- 7वीं क्लास की छात्रा ने पानी की टंकी पर चढ़कर लगाई छलांग
बैतूल-
7वीं क्लास की छात्रा ने लगाई छलांग
पानी की टंकी पर चढ़कर लगाई छलांग
छात्रा की हालत गंभीर, इलाज जारी
छलांग लगाने का कारण अज्ञात
सरकारी स्कूल के परिसर में ही बनी है पानी टंकी
कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकारी की घटना
विजयपुर और बुधनी विधानसभाओं में उपचुनाव है उसमें भाजपा के विकास पर जनता मुहर लगाने वाली है : वी.डी. शर्मा
श्योपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “…दोनों उपचुनावों को लेकर जनता के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है… विजयपुर और बुधनी विधानसभाओं में जो उपचुनाव है उसमें भाजपा के विकास पर जनता मुहर लगाने वाली है… ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा दोनों सीटों पर चुनाव जीतेगी।”
#WATCH श्योपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “…दोनों उपचुनावों को लेकर जनता के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है… विजयपुर और बुधनी विधानसभाओं में जो उपचुनाव है उसमें भाजपा के विकास पर जनता मुहर लगाने वाली है… ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा… pic.twitter.com/jiqFfzGjL9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024
बिलासपुर- नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम तस्करी करते युवक गिरफ्तार
बिलासपुर-
नशे के सौदागर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अफीम तस्करी करते युवक गिरफ्तार
ट्रक ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में कर रहा था अफीम तस्करी
आरोपी से करीब 20 लाख रु की 2 किलो अफीम जब्त
अमृतसर पंजाब का रहने वाला है आरोपी
मस्तूरी थाना पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर: रसूखदार जुआरियों पर पुलिस की रेड
बिलासपुर: रसूखदार जुआरियों पर पुलिस की रेड
पुलिस ने 17 जुआरियों को किया गिरफ्तार
जुआरियो से 3.45 लाख रुपए नगद किया जब्त
क्रांति नगर के मकान में खेल रहे थे जुआ
छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई
ACCU और तारबाहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
दिल्ली: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, FCI को काफी मजबूत करने का लिया गया निर्णय
दिल्ली:
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
FCI को काफी मजबूत करने का निर्णय लिया गया
FCI में 10,700 करोड़ की नई इक्विटी पूंजी डालने को मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
राजधानी रायपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ हुई चाकूबाजी
राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी.. कोटा स्थित कबीर चौक में कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ हुई चाकूबाजी.. अज्ञात बदमाशों ने लूट का विरोध करने के बाद कॉलेज स्टूडेंट को चाकू मारकर हुए फरार…. मयंक मानिकपुरी और खिलेश्वर मानिकपुरी पर किया चाकू से हमला.. दोनों का मोबाइल लूट कर भागे बदमाश…..सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का मामला….
मंदसौर- मोबाईल टावर उपकरणों की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
मंदसौर-
मोबाईल टावर उपकरणों की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश
अन्तराज्यीय गैंग के बदमाश दे रहे थे घटना को अंजाम
आरोपियो से 20 लाख रु का सामान और चार पहिया वाहन बरामद
पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश ,गुजरात, महाराष्ट्र में की है चोरी
देवास- जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सतवास तहसील में अवैध अतिक्रमण को हटाया
देवास- जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
सतवास तहसील में अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा
करोड़ों की कीमत के पक्के निर्माणों पर चला बुलडोजर
प्रस्तावित सीएम राइस स्कूल की जमीन पर है अवैध अतिक्रमण
10 से अधिक थानों के पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
नागपुर, महाराष्ट्र: ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जब RSS और भाजपा के लोग इस (संविधान) पर आक्रमण करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर आक्रमण नहीं कर रहे, वे हिंदुस्तान की आवाज़ पर आक्रमण कर रहे हैं। हमारे संस्थान संविधान से बने हैं…अगर संविधान नहीं होता, तो कोई चुनाव आयोग नहीं होता…RSS इस (संविधान) पर सीधे आक्रमण नहीं कर सकती। अगर वे इसके खिलाफ सामने से लड़ेंगे, तो वे 5 मिनट में हार जाएंगे…’विकास’, ‘प्रगति’ और ‘अर्थव्यवस्था’, वे इन शब्दों के पीछे छिपकर आक्रमण करने आते हैं…”
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “जब RSS और भाजपा के लोग इस (संविधान) पर आक्रमण करते हैं, तो वे सिर्फ इस किताब पर आक्रमण नहीं कर रहे, वे हिंदुस्तान की आवाज़ पर आक्रमण कर रहे हैं।… pic.twitter.com/vp1RLd56e1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024
IBC 24 पर बोले बीजेपी प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा
श्योपुर
बीजेपी प्रदेशध्यक्ष वीडी शर्मा IBC 24 से बोले
बुधनी विधानसभा मध्य प्रदेश के विकास का मॉडल है
बीजेपी बुधनी के हर बूथ पर जीत का इतिहास बनाएगी
झारखंड और महाराष्ट्र में भी इतिहास बनेगा
विजयपुर की जनसभा में जिस तरह का जन सैलाब उमड़ा है
लोगों में उत्साह है, वो यह साबित करता है
विजयपुर के चुनाव में जनता विकास पर मोहर लगा रही है, विकास का कमल खिलेगा
इस चुनाव में जीत का इतिहास बनेगा
विजयपुर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नक्शे पर ले आएं है
यहां बीजेपी ने सड़क, बिजली, मकान लोगों को दिया है, विजयपुर चमक रहा है, बीजेपी की सरकार की वजह से चमक रहा है
जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी नरेन्द्राचार्य की पीसी
रायपुर
जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी नरेन्द्राचार्य की पीसी
सनातन धर्म पहले से था
मुस्लिम और ईसाई धर्म तो बाद में आए
हमारे धर्म के 4-5 टुकड़े हो गए, जैन बौद्ध अलग अलग हो गए
ईसाइयों को राजसत्ता का सपोर्ट हैं
लोगों को इंजेक्शन दिया जा रहा कि ईसाई धर्म श्रेष्ठ हैं
कांग्रेस ईसाई – मुस्लिम के लिए काम करती हैं
कांग्रेस हिन्दू धर्म के खिलाफ बोलती हैं
स्कूली बच्चों को ईसाई धर्म के बारे में ज्ञान नहीं देना चाहिए
कोई भी संत मुस्लिम ईसाई को हिंदू नहीं बनाते
हिंदू धर्म दूसरे धर्म को तुच्छ नहीं समझते
लव जिहाद पर लगाम लगनी चाहिए
प्यार का नाटक कर हिंदुओं को झांसे में ले रहे हैं
हिंदू धर्म खत्म करने का एजेंडा हैं
साधु संतों को मिशन शुरू करना चाहिए
लोगों को जागरूक करना चाहिए
दीपक बैज के CM और HM चुड़ी पहनने वाले बयान पर बीजेपी विधायक भावना बोहरा का पलटवार
रायपुर- बीजेपी विधायक भावना बोहरा का बयान
दीपक बैज के CM और HM चुड़ी पहनने वाले बयान पर पलटवार
कांग्रेस सरकार में थी तो महिला विरोधी मानसिकता लेकर काम किया
साय सरकार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही तो कांग्रेस घबराई है
देश की कई महिलाएं ने देश में अपना नाम रौशन किया
पीसीसी प्रभारी सचिव सचिन पायलट पहुंचे रायपुर
पीसीसी प्रभारी सचिव सचिन पायलट पहुंचे रायपुर
कुछ देर बाद कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में होंगे शामिल
सचिन पायलट दक्षिण विधानसभा में लेंगे 2 सभा
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कुंभ में गैर हिंदुओं के निषेध का किया समर्थन
जबलपुर- कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कुंभ में गैर हिंदुओं के निषेध का किया समर्थन
वीडियो सन्देश जारी कर बोले देवकीनंदन ठाकुर
जिन्हें सनातन में भरोसा नहीं वो क्यों कर रहे कुंभ जाने की ज़िद
कुंभ में कमाया धन मुस्लिमों के लिए हलाल होगा या हराम बताएं मौलाना
आम जनता कुंभ में खरीदारी से पहले पूछ लें विक्रेता का नाम
अब इस देश में यूज़ एंड थ्रो सिस्टम नहीं चलेगा
सनातन परंपरा में रखा जाता है पवित्रता का ध्यान
थूक मूत्र कांड से पवित्रता भंग करने की दिखी साजिश
तीर्थों की पवित्रता बनाना धर्माचार्यों की है जिम्मेदारी
जैसे मक्का मदीना में सिर्फ मुस्लिम को प्रवेश वैसे कुंभ में सिर्फ हिंदुओं पर क्या तकलीफ
छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते बाद तापमान में होगी गिरावट
रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते बाद तापमान में होगी गिरावट
हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में गिरने लगा पारा
प्रदेश में सबसे कम तापमान सरगुजा में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
गौरेला पेंड्रा मरवाही में 15.6, सूरजपुर में 15.9, बलरामपुर- रामानुजगंज में 15.9, कोरिया में 15.9 डिग्री तापमान दर्ज
कांग्रेस तो फुंसी बम है, मोदी जी खरा सिक्का है : शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस तो फुंसी बम है, मोदी जी खरा सिक्का है –
विजयपुर का ये इलाका पिछड़ा रह गया था, लेकिन अब फिर से आपके पास मौका है,
आदिवासियों का विकास हमसे अच्छा कोई नहीं कर सकता है,
कमल विकास है, पंजा तो गला ही दबोच देगा – शिवराज सिंह चौहान
निकायों का कार्यकाल बढ़ाने का मतलब है BJP डरी हुई है: दीपक बैज
नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया अध्यादेश
मामले में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान
निकायों का कार्यकाल बढ़ाने का मतलब है BJP डरी हुई है
BJP के खिलाफ पूरे प्रदेश में माहौल है, उपचुनाव भी हारेगी
इसलिए चुनाव टालने सरकार को अधिसूचना जारी करना पड़ा
राजौरी में पदस्थ जवान की सड़क हादसे में मौत
आगर मालवा-
राजौरी में पदस्थ शहीद जवान का होगा अंतिम संस्कार
राजौरी में सड़क हादसे में शहीद हुआ जवान
शहीद बद्रीलाल यादव का आज होगा अंतिम संस्कार
आगर मालवा जिले का रहनेवाला था जवान
कलेक्टर,SP सहित अधिकारियों, जवानों ने दी श्रद्धांजलि
जिले में जगह जगह हुआ शहीद के पार्थिव शरीर का स्वागत
शहीद को अंतिम विदाई देने उमड़ी लोगों की भीड़
धर्मांतरण पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
रायपुर
धर्मांतरण पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा
साधु, संत किसी पार्टी के नहीं होते, किसी धर्म की पार्टी के नहीं होते
धर्मांतरण एक ऐसा मुद्दा है जो हमें विरासत में प्राप्त है
भारत अपने धर्म, अध्यात्म के लिए विश्व गुरु कहलाता है
विश्व गुरु बनने के लिए धर्मांतरण पर विराम लगाना होगा
अगर संत, महात्मा पदयात्रा करना चाहते हैं तो इसमें कोई गलत नहीं है
कांग्रेस तो भगवान राम का अस्तित्व नहीं मानती है
राम मंदिर के उद्घाटन में कांग्रेस का कोई शामिल नहीं हुआ
निजी प्रैक्टिस में रोक लगने पर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
रायपुर
निजी प्रैक्टिस में रोक लगने पर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान
डॉक्टर निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं ,NPA जो लेते हैं वह प्रैक्टिस नहीं कर सकते यह गाइडलाइन है
यह बहुत पुराना अधिनियम है , डीन को इस मामले में बातचीत के लिए कहा गया है
ये अमेरिकी जनता की ऐतिहासिक जीत है: डोनल्ड ट्रंप
ये अमेरिकी जनता की ऐतिहासिक जीत है
अमेरिका में विकास के नए युग की शुरुआत है
अमेरिका फिर से महान राष्ट्र बनेगा
मेरा हर पल, हर सांस अमेरिका के लिए है
सभी राज्यों से हमें भरपूर समर्थन मिला
दंतेवाड़ा- विधवा महिला ने कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति
दंतेवाड़ा-
विधवा महिला ने कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति
विधायक प्रतिनिधि पर मकान हड़पने का आरोप
अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है महिला
कोई सुनवाई नहीं होने पर की इच्छामृत्यु की मांग
किरंदुल की रहने वाली है महिला
भोपाल-चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए SDM विजयपुर उदयसिंह सिकरवार
भोपाल…..
चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए SDM विजयपुर उदयसिंह सिकरवार……
विजयपुर उप चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर थे सिकरवार…
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से सिकरवार की करी थी शिकायत…
बीजेपी के पक्ष में काम करने की शिकायत…
चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को दिए थे निर्देश…
सरकार ने सिकरवार को विजयपुर से हटाकर ग्वालियर ट्रांसफर किया….
बैकुंठपुर- पति से तंग आकर बिजली के टॉवर पर चढ़ी महिला
बैकुंठपुर-
पति से तंग आकर बिजली के टॉवर पर चढ़ी महिला
टावर से कूदकर आत्महत्या की दी धमकी
पति मनाने की करता रहा कोशिश
चरित्र शंका को लेकर महिला को ताने मारता था पति
पुलिस की समझाइश के बाद महिला टॉवर से नीचे उतरी
बैकुण्ठपुर के खालपारा इलाके की घटना
जबलपुर- एकता चौक पर हिट एंड रन
जबलपुर- एकता चौक पर हिट एंड रन
स्कॉर्पियो सवार ने स्कूटी सवार पति,पत्नी,बच्चे को मारी टक्कर
गाड़ी रिवर्स कर दोबारा कुचलते हुए भागा आरोपी
हिट एंड रन में 3 साल के बच्चे की हुई मौत
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
कोतवाली थाना पुलिस कर रही आरोपी की तलाश ।
BJP नेताओं ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
BJP नेताओं ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा
कांग्रेस ने कभी संतों के कार्यक्रम का विरोध नहीं किया
अभी भाजपा सरकार धर्मांतरण के एक भी मुद्दे नहीं बताई
धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा करते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ क्यों
हम समझते हैं धीरेंद्र शास्त्री BJP सरकार के खिलाफ में पदयात्रा करेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने जीता व्हाइट हाउस.. दूसरी बार बने अमेरिका के राष्ट्रपति
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा लेकिन अमेरिका की जनता ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप पर भरोसा जताया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया है। अब वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
राजगढ़ – अस्पताल में ASI के साथ मारपीट
राजगढ़ –
जिले में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं
जिली अस्पताल में ASI के साथ मारपीट
ड्यूटी पर तैनात ASI के साथ युवकों ने की मारपीट
मारपीट की घटना CCTV में कुई कैद
जिला अस्पताल चौकी पर तैनात थे एएसआई
देर रात मरीज बनकर दिखाने के बहाने से आए थे 4 युवक
दो दिन पहले ही महिला डॉक्टर से भी हुई थी अभद्रता
राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
जबलपुर-पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोले महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरा नंद महाराज
जबलपुर-पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बोले महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरा नंद महाराज
धीरेंद्र शास्त्री किस दृष्टिकोण,मानसिकता से किस संदर्भ में बात कह रहे है,वही ज्यादा स्पष्ट कर पाएंगे
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी लिया है कुंभ मेला क्षेत्र में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला
अखाड़ा परिषद ने हाल में घटी घटनाओं को देखते हुए लिया है फैसला
गैर सनातनी न मेले में आए,न अपनी दुकान लगाए
हमने बहिष्कार किया है इस्लाम का कोई व्यक्ति मेले में न आए व्यापार के लिए
अखाड़ा परिषद के अनुगामी के तौर पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री
अपनी बात इसी संदर्भ में कह रहे है
केंद्र और यूपी सरकार को इस आशय की सूचना दे दी गई है
इस बार कुंभ मेले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है
महादेव घाट में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर….
महादेव घाट में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर….
महादेव घाट में इस बार किया जा रहा भव्य आयोजन….
नदी की सफाई के स्टॉप डैम से छोड़ा गया पानी….
लोगों ने घाट पर नाम लिखकर पूजा के लिए स्थान आरक्षित किया
घाट पर पूजा करने पहुंचते हैं हजारों लोग
शहर के अलग अलग तालाबों में छठ पूजा के लिए की जा रही सफाई
भोपाल में ED की बड़ी कार्रवाई…
भोपाल में ED की बड़ी कार्रवाई…
अरेरा कॉलोनी में BCP जैन एंड Co. चाटर्ड एकाउंटेंट फर्म के भोपाल निवास में ED की कार्रवाई…
चार्टेड एकाउंटेंट फर्म चलाते हैं बीसी जैन…
वित्ती अनियमिताओं को लेकर हुई थी शिकायत…
3 अफसरों की टीम कर रही सर्चिंग…
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार के उप मुख्यमत्री सम्राट चौधरी
पटना, बिहार: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार के उप मुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “यह बिहार के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूण है। बिहार के लोकगीत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लगभग 3-4 दशकों से उन्होंने लोकगीत को आगे बढ़ाने का काम किया है। मैं नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने को कहा है।कल जेपी नड्डा भी आ रहे है, वे उनके(शारदा सिन्हा) परिवार से भी मिलेंगे और संवेदना व्यक्त करेंगे।”
#WATCH पटना, बिहार: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार के उप मुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “यह बिहार के लिए दुखद और दुर्भाग्यपूण है। बिहार के लोकगीत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लगभग 3-4 दशकों से उन्होंने लोकगीत को आगे बढ़ाने का काम किया है। मैं नीतीश कुमार को… pic.twitter.com/kdhd5Tm2LN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र के उमरी गांव पहुंचे
कुरूक्षेत्र, हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र के उमरी गांव पहुंचे।
#WATCH कुरूक्षेत्र, हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र के उमरी गांव पहुंचे। pic.twitter.com/dAlATw922s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024
चोरी हुए भगवान मिल गए
भोपाल….
चोरी हुए भगवान मिल गए
अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में पेड़ के नीचे रखी शिवलिंग दीपावली की रात हुई थी चोरी….
सुभाष कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं गली मोहल्ले में ढूंढ रही थी शिवलिंग को….
पुलिस भी शिवलिंग की तलाश में जुटी हुई थी…
आज सुबह पेड़ के नीचे शिवलिंग रखे मिले जहां से चोरी हुए थे….
महिलाएं जब सुबह उठी तो देखा भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग वापस पेड़ के नीचे कोई रख गया…
रात के अंधेरे में पेड़ के नीचे शिवलिंग को रखकर कोई चले गए….
सुभाष कॉलोनी में पेड़ के नीचे शिवलिंग पर महिलाएं जल चढ़ाकर रोज पूजन करती थी….
कटनी- देढ़ साल के हाथी के बच्चे का किया गया सफल रेस्क्यू
कटनी-
देढ़ साल के हाथी के बच्चे का किया गया सफल रेस्क्यू
बड़वारा के गुड़ाकला के जंगल के हाथी को बच्चे को पकड़ा
बांधवगढ़ वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
कल बड़वारा के बिलायतकला के खेतों में पहुंचा था हाथी का बच्चा
कटनी और बांधवगढ़ का वन अमला हाथी के रेस्क्यू में लगा था
रायपुर दक्षिण के दंगल बीजेपी में BJP ने झोंकी ताकत
रायपुर-
रायपुर दक्षिण के दंगल बीजेपी में BJP ने झोंकी ताकत ,
आज दक्षिण में रोड शो और सघन जनसंपर्क अभियान ,
प्रत्याशी सुनील सोनी के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे रोड शो ,
दोपहर 3 बजे सिद्धार्थ चौक से शुरू होगा रोड शो ,
11 नवंबर को CM साय करेंगे रोड शो ,
इंदौर : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने किया समर्थन
इंदौर : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज ने किया समर्थन
बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिल्कुल सही कहा
मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम
महाकुंभ में हिंसक लोगों के दुकान की क्या जरूरत
जो लोग गंगा ,शिव भगवान और राम को नहीं मानते उनका कुंभ में क्या काम
वी हिंदू बाय हिंदू हर हिन्दू को इसको अपना समर्थन देना चाहिए
महाकुंभ में गैर हिंदू की दुकानों को लेकर छनना लगाने की सरकार से जैन संत ने की मांग
इसकी शुरुआत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने की है और हम उनके साथ हैं
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
अनुच्छेद 370 की बहाली के प्रस्ताव को लेकर हंगामा
डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने की थी प्रस्ताव पारित करने की मांग
विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने जताई थी आपत्ति
रोचक हुए अमेरिकी चुनाव के रुझान
अपडेट-
रोचक हुए अमेरिकी चुनाव के रुझान
50 में से 37 राज्यों के नतीजे आए
24 में ट्रम्प, 13 में कमला जीतीं
ट्रंप को 230 इलेक्ट्रोरल वोटों की बढ़त
187 पर कमला हैरिस आगे
ट्र्म्प बहुमत से 40 सीट दूर
विजयपुर विधानसभा में BJP का चुनाव प्रचार आज
श्योपुर
विजयपुर विधानसभा में BJP का चुनाव प्रचार आज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे जनसभा
विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा होंगे शामिल
भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के समर्थन में करेंगे सभा
भारतीय मूल के दो सीनेटर जीते
अमेरिकी चुनाव- भारतीय मूल के दो सीनेटर जीते
मिशिगन से श्री थानेदार की जीत
वर्जीनिया से सुहास सुब्रमण्यम की जीत
सुब्रमण्यम वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं
बराक ओबामा के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं सुब्रमण्यम
भारतीय मूल के 9 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के लिए किस्मत आजमा रहे
जिनमें से 5 फिर से चुनाव लड़ रहे
जबकि 3 का ये पहला चुनाव है
अमेरीकी चुनाव रुझानों का भारतीय शेयर बाजार पर असर
अमेरीकी चुनाव रुझानों का भारतीय शेयर बाजार पर असर
ट्रंप की लीड पर गुलजार हुआ बाजार
सेंसेक्स 295 अंकों की बढ़त के साथ खुले
लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ खुले बाजार
चलती कार में लगी भीषण आग
खरगोन-
चलती कार में लगी भीषण आग
कार जलकर हुई खाक
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
कार सवार 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान
बलवाड़ा थाना क्षेत्र की घटना
अयोध्या धाम के लिए आज रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर-
अयोध्या धाम के लिए आज रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
मंत्री लखनलाल देवांगन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालु करेंगे अयोध्या धाम के दर्शन
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सिराज खान गिरफ्तार
बिलासपुर-
महिला से छेड़छाड़ का आरोपी सिराज खान गिरफ्तार
लंबे समय से पीड़िता को कर रहा था परेशान
तारबाहर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बलौदा के आरा मिल परिसर में लगी आग
जांजगीर अपडेट –
बलौदा के आरा मिल परिसर में लगी आग
KSK प्लांट से भी पहुंची दमकल की गाड़ी
4 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
आग बुझाने JCB से तोड़ी गई दीवार
कमरे के अंदर आग है तेज
धर्मांतरण के खिलाफ हम बस्तर से पदयात्रा करेंगे: पं धीरेंद्र शास्त्री
धर्मांतरण के खिलाफ हम बस्तर से पदयात्रा करेंगे: पं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री के धर्मांतरण पर पदयात्रा का BJP ने स्वागत समर्थन
प्रदेश BJP प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा
धर्मांतरण पर पदयात्रा की बात कांग्रेस को खराब लगी है
कांग्रेस वोट बैंक के लिए धर्मांतरण का सहारा लेती है
दीपक बैज ने धीरेंद्र शास्त्री को PM को सलाह देने की बात कही
क्या अब देश के संतों को कांग्रेसी सलाह देंगे: संजय श्रीवास्तव
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
कवर्धा-
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
कुल्हाड़ी से हमला कर की बड़े भाई की हत्या
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार
नशे की हालत में दिया घटना को अंजाम
बोड़ला थाना के रघुपारा गांव की घटना
अवैध धान से लदा ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
जशपुर-
अवैध धान से लदा ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
पत्थलगांव के निजी राइसमिल में जा रहा था धान
पंडरीपानी गांव में धान उतारने के दौरान हुई करवाई
ट्रक खराब होने की वजह से गांव में उतारे थे धान
150 बोरी धान समेत ट्रक पुलिस ने किया जब्त
कुनकुरी, दुलदुला के राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
थाने में जब्त की गई बस में लगी आग
मुरैना –
थाने में जब्त की गई बस में लगी आग
अज्ञात कारणों के चलते लगी आग
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
आग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
जोरा थाना क्षेत्र का मामला
अमेरिका चुनावः 50 में से 28 राज्यों के नतीजे आए
अमेरिका चुनावः 50 में से 28 राज्यों के नतीजे आए
19 में रिपब्लिक पार्टी के डॉनल्ड ट्रम्प जीते
9 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस जीतीं
अब तक आए नतीजों में कोई उलटफेर नहीं
7 स्विंग राज्यों के नतीजे होंगे निर्णायक
केशकाल घाट का जल्द शुरू होगा नवीनीकरण कार्य
केशकाल-
केशकाल घाट का जल्द शुरू होगा नवीनीकरण कार्य
NH30 से सभी वाहनों का आवागमन रहेगा पूरी तरह बंद
करीब 1 माह तक केशकाल घाट रहेगा बंद
घर में लगी आग, 4 मवेशी जलकर खाक
सूरजपुर-
घर में लगी आग, 4 मवेशी जलकर खाक
घर के लाखों के सामान जलकर हुए खाक
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
आग लगने का कारण अज्ञात
सोनपुर इलाके की घटना
टफरी संचालक युवक के साथ मारपीट
सिंगरौली-
टफरी संचालक युवक के साथ मारपीट
दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद
पीड़ित युवक ने थाने में की शिकायत
जयंत चौकी का मामला
बलौदा के आरा मिल परिसर में लगी आग
जांजगीर अपडेट –
बलौदा के आरा मिल परिसर में लगी आग
NTPC सीपत से भी पहुंची दमकल गाड़ी
मौके पर 3 दमकल गाड़ी आग बुझाने में जुटी
बगल में है निजी हॉस्पिटल, मरीज हैं भर्ती
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल गिरफ्तार
बिलासपुर- टिकर
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी रविशंकर गढ़ेवाल गिरफ्तार
2022 से फरार था आरोपी
त्यौहार में घर आने पर पुलिस ने पकड़ा
हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
सिटी कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई
रणजीत हनुमान मंदिर समिति का बड़ा फैसला
इंदौर
रणजीत हनुमान मंदिर समिति का बड़ा फैसला
अब से पंगत भंडारे की जगह केवल चलित भंडारे का होगा आयोजन
पिछली बार भंडारे में एक व्यक्ति की हुई थी मौत
साइलेंट अटैक आने से हुई थी मौत
भीड़ में फंसने पर घबराहट हुई और फिर हुई थी मौत
10 नवंबर, आंवला अष्टमी पर होगा भंडारे का आयोजन
चलित भंडारे में लाखों भक्तों को बांटेंगे प्रसाद
रणजीत बाबा को लगेगा महाभोग
शहर के 101 मंदिरों में भी जाएगी यहां की प्रसादी
CGPSC 2023 इंटरव्यू की नई तारीख घोषित
CGPSC 2023 इंटरव्यू की नई तारीख घोषित
18 से 27 नवंबर तक अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू
पहले इंटरव्यू की तारीख 15 अक्टूबर थी
28 नवंबर की शाम PSC 2023 रिजल्ट आने की उम्मीद
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm