BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: ‘कांग्रेस कुछ न देख पाए…भागवान ऐसा कर दे’ विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: ‘कांग्रेस कुछ न देख पाए…भागवान ऐसा कर दे’ विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: 'कांग्रेस कुछ न देख पाए...भागवान ऐसा कर दे' विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब / Image: Facebook

Ramvichar Netam Targets Congress on Development: 'कांग्रेस कुछ न देख पाए...भागवान ऐसा कर दे' विकास खोज रहे पीसीसी चीफ दीपक बैज को रामविचार नेताम का जवाब / Image: Facebook

Deepak Dilliwar
Published: 04 Sept 2026 | 3:21 pmModified: 04 Sept 2026 | 3:23 pm
HIGHLIGHTS
  1. रामविचार नेताम ने दीपक बैज पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को लेकर तीखा बयान दिया
  2. बस्तर में विकास को लेकर सियासी घमासान तेज
  3. बोधघाट परियोजना और आदिवासी मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

रायपुर: Ramvichar Netam Targets Congress on Development छत्तीसगढ़ की सियासत में कुछ ना कुछ मुद्दे को लेकर आए दिन पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिलता है। राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने एक बार फिर पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। रामविचार नेताम ने कहा है भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए। रामविचार नेताम ने ये बात पीसीसी चीफ दीपक बैज के विकास ढूंढने की बात पर ही है।

रामविचार नेताम ने कर दी बोलती बंद

Ramvichar Netam Targets Congress on Development रामविचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए। कांग्रेस की स्थिति बनावटी अंधों की तरह है, इसलिए सावन के अंधे को हरा-हरा दिखता है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर भी सवालिया निशान लगाए हैं और पूछा है कि भूपेश ने क्या पेड़, पाताल, आकाश में विकास किया था? तब कांग्रेसियों को विकास ही विकास दिखता था।

कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

साय सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए रामविचार नेताम ने आगे कहा कि बस्तर में हमारी सरकार चौमुखी विकास कर रही है। नक्सलवाद खत्म करने का काम हमारी सरकार ने की। वहीं, शक्कर के दाम को लेकर कांग्रेस के सत्याग्रह पर कहा कि कांग्रेस की स्थिति विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसी हो गई है। नकारात्मक राजनीति के कारण कांग्रेस नीचे जा रही है। कांग्रेसी कुछ भी करें अब पटरी पर नहीं लौटने वाले।

कांग्रेस ने साधा था सरकार पर निशाना

बता दें कि कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिन पहले पोस्ट करते हुए लिखा था​ कि ''भाजपा सरकार,बस्तर में विकास के नाम पर करीब 20 हजार आदिवासियों को उजाड़ने की तैयारी कर रही है। आज बारसूर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बोधघाट परियोजना से प्रभावित 56 गांवों के सरपंचों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी चिंताओं और संघर्ष को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की इस लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। बस्तर की जमीन कोई खाली नक्शा नहीं है, जहां भाजपा अपनी मर्जी की लकीर खींच दे। आदिवासियों को उजाड़ने की भाजपा की मंशा के खिलाफ कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के विकास को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस की स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान कांग्रेस को उसी लायक बना दें कि कुछ न देख पाए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Ramvichar Netam Targets Congress on Development

शहर की खबरें
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm