Robbery in Raipur: घर पहुंचने से पहले ही मौत के मुंह में पहुंचा कारोबारी! नकाबपोश बदमाश ने पत्थर से सिर फोड़ा, 4.40 लाख कैश, गाड़ी और मोबाइल लूट कर फरार
घर पहुंचने से पहले ही मौत के मुंह में पहुंचा कारोबारी…Robbery in Raipur: Businessman on the verge of death before reaching home! Masked

Robbery in Raipur | Image Source | IBC24
- समता कॉलोनी में कारोबारी से 4.40 लाख की लूट,
- पत्थर से हमला कर बेहोश किया,
- एक्टिवा और मोबाइल भी ले गए लुटेरे,
रायपुर: Robbery in Raipur: राजधानी के पॉश इलाके समता कॉलोनी में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर और कारोबारी महावीर शर्मा को अज्ञात बदमाशों ने घर के पास ही निशाना बनाया और 4 लाख 40 हजार रुपये नगद, एक्टिवा और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
Robbery in Raipur: महावीर शर्मा जो कि एमजी रोड स्थित अपने ऑफिस से कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे, रात करीब 11 बजे के आसपास अपने घर के पास टर्निंग पॉइंट पर पहुंचे ही थे कि तीन अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उन्हें एक्टिवा से गिरा दिया और कैश बैग छीनने की कोशिश की। कारोबारी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ने की कोशिश की लेकिन तभी एक हमलावर ने पास ही पड़े पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया।
Robbery in Raipur: इस हमले में महावीर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में गंभीर चोट आई और दांत भी टूट गया। वे मौके पर ही बेहोश हो गए। इस बीच लुटेरे कैश से भरा बैग एक्टिवा और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने घायल कारोबारी को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक तीनों आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
Robbery in Raipur: पीड़ित कारोबारी ने संवाददाता तहसीन जैदी से खास बातचीत में बताया कि लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह लूट रायपुर के समता कॉलोनी में हुई, जो एक पॉश इलाका है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Robbery in Raipur: Businessman on the verge of death before reaching home
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm