BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sai Cabinet Expansion News Today: साय कैबिनेट में तय माना जा रहा है विधायक ‘राजेश’ का नाम, ये दो नाम भी रेस में सबसे आगे, जानिए किन नेताओं को मिल सकती है मंत्रिमंडल में एंट्री

Sai Cabinet Expansion News Today: साय कैबिनेट में तय माना जा रहा है विधायक ‘राजेश’ का नाम, ये दो नाम भी रेस में सबसे आगे, जानिए किन नेताओं को मिल …

Sai Cabinet Expansion News Today: साय कैबिनेट में तय माना जा रहा है विधायक 'राजेश' का नाम, ये दो नाम भी रेस में सबसे आगे / Image Source: IBC24 Customized

Sai Cabinet Expansion News Today: साय कैबिनेट में तय माना जा रहा है विधायक 'राजेश' का नाम, ये दो नाम भी रेस में सबसे आगे / Image Source: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 17 Aug 2025 | 10:39 amModified: 17 Aug 2025 | 10:39 am
HIGHLIGHTS
  1. 21 अगस्त से पहले कैबिनेट विस्तार पर चर्चाएँ तेज
  2. गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत व राजेश अग्रवाल के नाम चर्चा में
  3. मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा से पहले ही अटकलों का बाजार गर्म

रायपुर: Sai Cabinet Expansion News Today छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे, उनके दौरे से पहले एक बार फिर विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे में सवाल है कि, जिन नामों पर कयास महीनों से लग रहे है उन्हें मौका मिलेगा या मुख्यमंत्री ऐसे नामों की घोषणा करंगे जो सबको चौंका दे।

Read More: IPO News: इस हफ्ते आ रहे हैं 8 नए IPO, जानिए कब और कितने में मिलेगा शेयर? 

Sai Cabinet Expansion News Today दरअसल छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार को बने 20 माह हो चुके हैं, लेकिन अबतक सीएम विष्णुदेव साय का पूर्ण मंत्रिमंडल नहीं बन पाया है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना होंगे..उनके दौरे से पहले एक बार फिर मत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच IBC24 के कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द कैबिनेट विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने ये जरूर कहा कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा, लेकिन कब होगा, उसकी तारीख नहीं बताई। वैसे सूबे में चर्चा है कि हरियाणा के फार्मूले पर मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। वर्तमान में 10 मंत्री कार्यरत हैं। अगर तीन मंत्री बनाए जाएंगे तो एक अन्य पिछड़ा वर्ग, एक अनुसूचित जाति और एक सामान्य वर्ग से बनाए जा सकते हैं।

Read More: Firing at Elvish Yadav House: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, बदमाशों ने चलाई कई राउंड गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल 

अब सवाल है कि ओबीसी वर्ग में किसका दावा मजबूत है। इसमें यादव समाज को साधने के लिए दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी आरएसएस से हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति से अगर किसी को मंत्री पद सौंपा जाता है तो सतनामी गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है। खुशवंत रायपुर संभाग के आरंग से विधायक हैं। इस संभाग से अभी केवल मंत्री टंकराम वर्मा ही है। इससे पहले यहां से बृजमोहन अग्रवाल भी मंत्री रहे हैं। इस स्थिति में रायपुर संभाग को तवज्जो देने के साथ ही एससी वर्ग को साधने के लिए गुरु खुशवंत को मौका मिल सकता है।

इसी तरह सामान्य वर्ग में से पार्टी किसी को मौका देती है तो बिलासपुर संभाग से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल। रायपुर संभाग से पूर्व मंत्री राजेश मूणत और सरगुजा संभाग से राजेश अग्रवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। वैसे इन नामों पर सिर्फ कयास ही लग रहे हैं। खाली पदों पर किसकी लॉटरी लगती है ये तो तब साफ होगा। जब मुख्यमंत्री नामों का ऐलान करेंगे।

Read More: CGPSC New Guidelines for Exam: ‘महिला उम्मीदवार छोटी बांह वाले ब्लाउज-कुर्ती पहनकर आएं’, ऐसे कपड़े पहनकर आने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री, CGPSC ने जारी की नई गाइडलाइन

https://youtu.be/YxKl3MigCDo

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह जल्द होगा, लेकिन अभी तक इसकी सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Sai Cabinet Expansion News Today: Rajesh Munat name May Be Final for Sai Cabinet

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm