Sanatan Board Demand: देश में सनातन बोर्ड की मांग पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान.. कहा, ‘भावना का सम्मान करते है’
यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मांग आगे कोई बड़ा रूप लेती है, या यह सिर्फ एक राजनीतिक प्रयोग भर साबित होती है।
Sanatan Board in India Latest News
- वक्फ जैसा बोर्ड हिंदू समाज के लिए बनाने की मांग।
- मंदिर संपत्तियों के प्रबंधन हेतु सनातन बोर्ड की वकालत।
- कांग्रेस ने आरोप लगाया, असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश।
Sanatan Board in India Latest News: रायपुर: वक़्फ़ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद अब छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने देश ने सनातन बोर्ड स्थापित किये जाने की मांग को एक बार फिर से हवा दी है। वही इस मांग पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या कहा विजय शर्मा ने?
विजय शर्मा से पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि, मसला ये है कि वक्फ बोर्ड को 2013 में अमेंडमेंट करके जो प्रावधान रखे गए थे उसको समाप्त करके नया संशोधन भी लाया गया है। विजय सहरमा ने दावा किया कि, वक्फ बोर्ड जैसी संस्था को और नियंत्रित करने की जरूरत है। जहां तक बात सनातन बोर्ड के स्थापना की है तो वह भावना है मैं उनका सम्मान करते है।
क्या कहा था डॉ सलीम राज ने?
Sanatan Board in India Latest News: दरअसल सनातन बोर्ड के गठन की मांग डॉ सलीम राज ने उठाई है। उन्होंने कहा कि, कि अगर वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज के लिए है, तो हिंदू समाज के गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए भी एक बोर्ड होना चाहिए। डॉ. सलीम राज का कहना है कि जैसे वक्फ बोर्ड मस्जिदों और अन्य संपत्तियों की देखरेख करता है, वैसे ही देश में मौजूद मठ-मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए भी एक ‘सनातन बोर्ड’ होना चाहिए।
पीएम को लिखेंगे पत्र
उन्होंने कहा कि कई बार मंदिरों की संपत्तियां बेची जाती हैं या अवैध कब्जे में चली जाती हैं, जिससे हिंदू समाज के जरूरतमंद वर्ग को कोई लाभ नहीं मिलता। अगर सनातन बोर्ड बनता है, तो इन संपत्तियों से होने वाली आमदनी से गरीब और वंचित हिंदुओं की मदद की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वे जल्द ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखने वाले हैं।
दीपक बैज ने साधा निशाना
Sanatan Board in India Latest News: इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉ. सलीम राज के बयान को मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला बताया है। दीपक बैज ने कहा, “भाजपा के नेता हमेशा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं ताकि देश के असली मुद्दों जैसे महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। अमेरिका ने हाल ही में 26% टैक्स लगाया, जिससे भारत को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ऐसे मुद्दों से नजर हटाने के लिए ये सब एजेंडा चलाया जा रहा है।”
पहले भी उठ चुकी है यह मांग
गौरतलब है कि, ‘सनातन बोर्ड’ की मांग कोई नई नहीं है। इससे पहले हिंदू संगठनों और साधु-संतों द्वारा कई बार इस पर आवाज उठाई गई है। अब जब वक्फ संशोधन बिल संसद से पास हो गया है, तो एक राज्य के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा सनातन बोर्ड की मांग को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।
Sanatan Board in India Latest News: यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मांग आगे कोई बड़ा रूप लेती है, या यह सिर्फ एक राजनीतिक प्रयोग भर साबित होती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: सनातन बोर्ड एक प्रस्तावित संस्था है, जिसका उद्देश्य मठ-मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा, प्रबंधन और उनसे होने वाली आय का उपयोग गरीब और वंचित हिंदुओं की मदद में करना है। यह वक्फ बोर्ड की तर्ज पर स्थापित किए जाने की मांग है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Sanatan Board in India Latest News, Demand of Dr. Salim Raj, President of CG Waqf Board
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm