Shaheed ASP Akash Rao Giripunje: शहीद ASP आकाश राव का आज रायपुर के महादेव घाट में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार.. IED ब्लास्ट में हुई थी शहादत
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा और सचिव राहुल …

Shaheed ASP akash rao giripunje
- शहीद ASP आकाश राव का रायपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज।
- मुख्यमंत्री साय ने परिजनों से भेंट कर श्रद्धांजलि दी, दुख की घड़ी में साथ।
- सुकमा हमले पर सुरक्षा समीक्षा बैठक, नक्सल उन्मूलन को लेकर कड़ा रुख।
रायपुर। Shaheed ASP akash rao giripunje antim sanskar today: धुर नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे सोमवार को शहीद हो गए थे। गश्त में निकले एएसपी आकाश राव नक्सलियों के प्लांट किये गये आईईडी की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। उनके साथ ही कोंटा के थाना प्रभारी और एसडीओपी सोनल ग्वाला भी घायल हुए थे। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
शहीद ASP आकाश राव का आज अंतिम संस्कार
शहीद एएसपी आकाश राव का शव रायपुर लाया जा चुका है। 4थी बटालियन परेड ग्राउंड में आज उन्हें आखिरी सलामी दी जाएगी। इसके बाद महादेव घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसर समेत नेतागण और दिग्गज नेता भी मौजूद होंगे। इससे पहले कल ही प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की थी। इस भेंट के बाद सीएम ने लिखा था, "सुकमा के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हुए ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
Shaheed ASP Akash Rao antim sanskar today: मुख्यमंत्री साय ने आगे लिखा था "शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है, सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। यह कायराना हमला लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।"
सुकमा के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हुए ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना… pic.twitter.com/QCHS2755BH— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 9, 2025
घायल अफसरों से की थी CM ने भेंट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादी हमले में घायल हुए जवानों से रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हमारे वीर जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं, उनका अदम्य साहस प्रेरणास्पद है। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में माओवादी हमले में घायल हुए जवानों से रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
चिकित्सकों से परामर्श कर बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हमारे वीर जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई… pic.twitter.com/XO25UwcBF5
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 9, 2025
एसीएस, डीजीपी के साथ बैठक
Shaheed ASP Akash Rao antim sanskar today: एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहादत के बाद मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और सुकमा के कोंटा में हुई नक्सली घटना की विस्तृत जानकारी लेकर नक्सल ऑपरेशन्स की समीक्षा की। साथ ही घायल जवानों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Read Also: Mandla Road Accident News: खड़े ट्रक से टकराई बारातियों से भरी बस, एक की मौत, 12 लोग हुए घायल
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन विवेकानंद सिन्हा और सचिव राहुल भगत उपस्थित रहे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में गश्त के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में शहीद हो गए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Shaheed ASP akash rao giripunje antim sanskar today, was martyred in Sukma blast
रायपुर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am