Shivraj Singh Chouhan PC: छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिला पक्का घर! केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, 3 लाख से ज्यादा PM आवास मंजूर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान…Shivraj Singh Chouhan PC: Poor people got permanent houses! Big announcement

Shivraj Singh Chouhan PC | Image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़ में PM आवास को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान,
- "छत्तीसगढ़ में 3 लाख से ज्यादा PM आवास की सौगात,
- कांग्रेस ने गरीबों को घर देने से किया इनकार, वह एक पाप था- शिवराज,
रायपुर: Shivraj Singh Chouhan PC: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर कई बड़े ऐलान किए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था उसे निभाया है। आज छत्तीसगढ़ के 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को PM आवास की स्वीकृति दी जा रही है।
Shivraj Singh Chouhan PC: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने PM आवास योजना के लिए केंद्र से आई राशि को राज्य में पात्र हितग्राहियों तक नहीं पहुंचाया जिसके चलते लाखों जरूरतमंद परिवार घर से वंचित रह गए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की गरीब को घर न देना एक पाप था। भाजपा ने 18 लाख PM आवास देने का वादा किया था आज हम उसे पूरा कर रहे हैं।
Shivraj Singh Chouhan PC: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 'मोर आवास मोर अधिकार' आंदोलन हुआ था क्योंकि लोगों को उनका हक नहीं मिल रहा था। भाजपा सरकार ने उसी अधिकार को सुनिश्चित किया है। शिवराज ने कहा कि 15,000 आत्मसमर्पित नक्सलियों को भी PM आवास की सुविधा दी गई है। इसके अलावा PM जनमन योजना के तहत हजारों घर बने हैं और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण भी इसी योजना के तहत हुआ है।
Shivraj Singh Chouhan PC: कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि सरकार 'लैब टू लैंड' के तहत किसानों तक वैज्ञानिक सलाह पहुंचा रही है। इसके लिए चार वैज्ञानिकों की टीम जिलों में जाकर किसानों से खेती-बाड़ी पर चर्चा करेगी।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा की तू इधर-उधर की बात न कर बता काफिला क्यों लुटा। उन्होंने कांग्रेस की तुलना ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ से की और कहा कि PM आवास योजना पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस की खुद की नीयत और नीति दोषपूर्ण रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 3,00,767 पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति दी गई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivraj Singh Chouhan PC: Poor people got permanent houses
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm