Shoaib Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप
Shoaibe Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

Shoaib Dhebar Raipur Arrested: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, कांग्रेस नेता से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप, भाजपा नेता का भांजा भी हिरासत में / Image: Instagram
- पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर गिरफ्तार
- लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये की कथित मांग
- होटल के तीन कर्मचारियों से पूछताछ
रायपुर: Shoaib Dhebar Raipur Arrested 'चाचा हमारे महापौर हैं' ये लाइन आपको याद है ना...नहीं तो चलिए हम आपकी याद ताजा कर देते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर ने पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए ये बात कही थी। शोएब ढेबर का नाम सुनते ही इस घटना का वीडियो सामने आ गया होगा। इसके साथ ही शोएक के कई कांड भी आपके दिमाग में घूमने लगे होंगे। खैर वो तो पुरानी बातें हो गई, लेकिन एक बार फिर पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शोएब को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है।
एजाज ढेबर का भतीजा शोएब ढेबर गिरफ्तार
Shoaib Dhebar Raipur Arrested मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को एक इंटरनेशनल कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग का सदस्य बताते हुए 50 करोड़ रुपए की मांगी थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांजगीर चांपा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था, जो होटल में सेक्यूरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। मामले में आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने ये भी बताया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आनंद कुकरेजा को धमकी देने के लिए कहा गया था। इस काम के बदले उसे 25 करोड़ मिलने की बात कही है।
रायपुरः पुलिस ने शोएब ढेबर को किया गिरफ्तार https://t.co/42hoEINhdX
— IBC24 News (@IBC24News) September 27, 2026
मेनन समाज के कार्यक्रम से उठा ले गई पुलिस
वहीं, कल देर रात शोएब ढेबर मेनन समाज के एक कार्यक्रम में पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जोन के ACP, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जांच में जुटी पुलिस ने होटल के तीन और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Collector Transfer List 2026 Order: नवरात्रि से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ बदले गए 14 जिलों के कलेक्टर, दो दर्जन से अधिक IAS अफसरों का तबादला
- Dhamtari Changaai Sabha protest: टिकरापारा में घर के अंदर हो रहा था खेला! देखते ही भड़के हिंदू संगठन के लोग, इलाके में माहौल तनावपूर्ण
- Removes ATM Charges: हड़ताल से पहले बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत? सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, जानें अब कितनी है फ्री लिमिट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिए गए विवरण के अनुसार कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर गैंग के नाम पर धमकी देने और 50 करोड़ रुपये की मांग से जुड़े मामले में शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Shoaibe Dhebar Raipur Arrested On Charge Demand Ransom With Congress Leader Anand Kukreja
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm