BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Soni Sori on Hidma Encounter: हिडमा की मौत पर सोनी सोढ़ी ने दी कोर्ट जाने की धमकी, सियासी गलियारे में बवाल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया करारा जवाब

Soni Sori on Hidma Encounter: हिडमा की मौत पर सोनी सोढ़ी ने दी कोर्ट जाने की धमकी, सियासी गलियारे में बवाल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया करारा जवाब

Soni Sori on Hidma Encounter: हिडमा की मौत पर सोनी सोढ़ी ने दी कोर्ट जाने की धमकी, सियासी गलियारे में बवाल / Image: IBC24 Customized

Soni Sori on Hidma Encounter: हिडमा की मौत पर सोनी सोढ़ी ने दी कोर्ट जाने की धमकी, सियासी गलियारे में बवाल / Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 21 Nov 2025 | 2:16 pmModified: 21 Nov 2025 | 2:19 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सली माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को ढेर कर दिया
  2. सोनी सोढ़ी ने इस एनकाउंटर को हत्या करार दिया
  3. भाजपा ने नक्सलियों के समर्थन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला

रायपुर: Soni Sori on Hidma Encounter नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए मुठभेड़ में देश के सबसे बड़े नक्सली माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों नक्सलियों का कल गृह ग्राम पूवर्ति में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। हिडमा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी भी पहुंचीं थीं और यहां उन्होंने हिडमा के एनकाउंटर को हत्या बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने हिडमा की तुलना शहीद वीर क्रांतिकारी गुंडाधुर से कर दी है। सोनी सोढ़ी के इस बयान पर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है और नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

विजय शर्मा ने दिया करारा जवाब

Soni Sori on Hidma Encounter सोनी सोढ़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि न्यायालय सबके लिए है, सब जा सकते हैं। जिन्हे सबसे बड़ा ज्ञान प्राप्त है, उनसे बस इतना आग्रह है कि बस्तर में जिनका सामूहिक संहार किया गया, जिनके गले काटे गए, उनकी तरफ से भी सोचना चाहिए।

हम सब नक्सलवाद के विरोधी: चरण दास महंत

वहीं, सोनी सोढ़ी के हिडमा के इनकाउंटर को लेकर कोर्ट जाने की धमकी देने पर नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन अगर वह जाना चाहती तो जा सकती हैं। हिडमा के एनकाउंटर को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि मैं भी यह कहता हूं कि हम सब नक्सलवाद के विरोधी हैं। गोली के जवाब गोली से देना है यह अलग बात है, जब वो गोली चलाएं तो उसका जवाब गोली से देना चाहिए वरना बातचीत कर कर हल निकालना चाहिए। सरकार ने कहा है कि आप गोली चलाओगे तो हम भी गोली चलाएंगे। नक्सलवाद के खात्मे का ये प्रयास पिछले 30 सालों से चल रहा हैं, बातचीत करना चाहिए और नहीं माने तो गोली चलाना चाहिए।

कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी:  गौरव भाटिया

दूसरी ओर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर नक्सलियों के समर्थन में आने वालों पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नक्सली संगठन की तरह काम करने लगी है। सोनिया गांधी चिली राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट को पुरस्कार दिया। इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण, विकास पुरस्कार दिया। जिस तरह कांग्रेस का डीएनए भारत विरोधी है, उसी तरह मिशेल भारत की संप्रभुता पर हमला करती हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 में संशोधन पर सवाल उठाए हैं, कश्मीरियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में देश के सबसे बड़े नक्सली माड़वी हिडमा और उसकी पत्नी राजे को ढेर किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Soni Sori on Hidma Encounter: Threat to Challenge Naxal Hidma Death in Court

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm