Wing Commander MB Ojha Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए विंग कमांडर एमबी ओझा, राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही ये बातें
Wing Commander MB Ojha Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए विंग कमांडर एमबी ओझा, राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही ये बातें

Wing Commander MB Ojha Last Rites
Wing Commander MB Ojha Last Rites: रायपुर। 1971 युद्ध के वीर योद्धा रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा का बीती रात 89 वर्ष की उम्र में रायपुर में निधन हो गया। आज सुबह महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी गई। आर्मी और वायु सेना के अधिकायों ने विंग कमांडर एमबी ओझा को सलामी दी। वहीं, रायपुर कलेक्टर और SSP रायपुर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Read More: रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- आप बहुत पावरफुल हैं...
बता दें कि बीती रविवार की रात को 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर( सेवा निवृत्त) एमबी ओझा का रायपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एमबीए ओझा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इतना ही नहीं एमबी ओझा को बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी और नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युद्ध में भारत की विजय के साक्षी भी रहे, मॉं भारती की रक्षार्थ अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ऐसे वीर सैनिक को शत-शत् नमन।

राज्यपाल ने कहा कि श्री एमबी ओझा जी 1971 के युद्ध के साथ-साथ अनेक मिशनों में सभी को अपने अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम से परिचित कराया। राज्यपाल श्री डेका ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में आश्रय एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें कि, विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) 1962 ,1965 ,1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे। वे भारतीय वायु सेना में सन 1956 में कमीशन हुए थे। पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष हथियार डाले थे, उस अवसर पर विंग कमांडर एम बी ओझा उपस्थित थे तथा वे उस समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: Wing Commander MB Ojha's last rites at Mahadev Ghat crematorium
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am