Nikita Lodhi missing: रहस्यमय तरीके से लापता हुई कॉलेज गर्ल निकिता, 11 दिन बाद पुलिस को पंजाब में मिली लोकेशन
Nikita Lodhi missing case: निकिता को ढूँढने में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे कॉलेज की फीस भरने के लिए कहकर निकिता घर …

Nikita Lodhi missing case, image source: ibc24
- कॉलेज की फीस भरने के लिए कहकर निकिता घर से निकली
- निकिता लोधी 11 दिन से रहस्यमय तरीके से लापता
- रायसेन पुलिस को सीडीआर से पंजाब में लोकेशन मिली
भोपाल: Nikita Lodhi missing case, रायसेन की निकिता लोधी 11 दिन से रहस्यमय तरीके से लापता है। रायसेन पुलिस को सीडीआर से पंजाब में लोकेशन मिली है। जिसके बाद पुलिस परिजनों के साथ पंजाब पहुंची है। निकिता को ढूँढने में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे कॉलेज की फीस भरने के लिए कहकर निकिता घर से निकली थी। जो कि रायसेन के गैरतगंज ग्राम झिरनिया की रहने वाली है।
read more: अदालत ने प्रतिबंध के खिलाफ पीएफआई की याचिका की विचारणीयता पर फैसला सुरक्षित रखा
सोशल मीडिया के माध्यम से एक पंजाबी युवक से दोस्ती
दरअसल, रायसेन जिले के गैरतगंज कस्बे से लापता 21 वर्षीय छात्रा निकिता लोधी के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। यह मामला अब प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, और पुलिस की जांच की दिशा भी इसी ओर मुड़ गई है। बताया जा रहा है कि निकिता की सोशल मीडिया के माध्यम से एक पंजाबी युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके साथ वह बीते कई दिनों से लगातार संपर्क में थी।
2 अगस्त से युवक से बातचीत कर रही थी निकिता
निकिता 2 अगस्त से युवक से बातचीत कर रही थी, और दोनों के बीच नियमित रूप से चैटिंग होती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह युवक मनीष उर्फ संदीप पंजाब के संगरूर जिले का रहने वाला है। जो कुछ समय पहले गैरतगंज हार्वेस्टर मशीन चलाने के सिलसिले में आया था। वहीं, इसी दौरान उसकी निकिता से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर यह दोस्ती सोशल मीडिया पर भी जारी रही।
शुरुआती जांच में पुलिस को निकिता के फोन कॉल और सोशल मीडिया चैट्स के आधार पर इस युवक के बारे में जानकारी मिली है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: College girl Nikita Lodhi mysteriously missing, police found her location in Punjab after 11 days
रायसेन
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm