Rajgarh Luteri Dulhan: सुहागरात पर हो गया खेला.. दुल्हन का घूंघट उठाते ही निकली दूल्हे की चीख, मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Rajgarh Luteri Dulhan: सुहागरात पर हो गया खेला.. दुल्हन का घूंघट उठाते ही निकली दूल्हे की चीख, मामला जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Dulha Dulhan News/ Image Source: IBC24 News File
- शादीशुदा लड़की से सामुहिक विवाह में करवाई शादी
- शादी से पहले दिखाई ती किसी और लड़की की तस्वीर
- पति को नींद की गोलियां खिलाकर जेवर और पैसे लेकर भागने की थी प्लानिंग
Rajgarh Luteri Dulhan: राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखा हो गया। सात फेरे लेने के अगले दिन उसने दुल्हन का घूंघट उठाया तो पता कि ये लड़की वो नहीं है, जिसे दिखाकर उसकी सगाई और फिर शादी तय की गई थी। दूल्हा पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला की लड़की पहले से ही शादीशुदा है। वहीं, इस शादी का सौदा 11 लाख रुपए में तय हुआ था। इसमें से 5.75 लाख रुपए लड़की के पिता को दिए गए। बाकी की रकम 5 लाख 25 हजार रुपए कालू सिंह नाम के दलाल को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Read More: MP Weather Latest Update: प्रदेश में आज आग उगलेगा सूरज.. राजधानी समेत 12 से ज्यादा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
जेवर और पैसा लेकर भागने की फिराक में थी दुल्हन
ये मामला राजगढ़ जिले के लीमा चौहान थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव का है। यहां के रहने वाले कमल सिंह सोंधिया (उम्र 22 वर्ष) की शादी सुसनेर की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिम्बोदा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराई गई थी। दूल्हे ने पुलिस को बताया गया कि, शादी के बाद सुहागरात पर जब वह कमरे गया तो दुल्हन किसी से फोन पर बात कर रही थी। वह कह रही थी कि घरवालों और कमल को नींद की गोलियां खिलाकर जेवर और पैसे लेकर भाग जाएगी। कमल ने अपनी नई नवेली दुल्हन की बातें सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शक होने पर वह उसके पास गया और उसका घूंघट उठाया। दुल्हन का चेहरा देखकर वह हैरान रह गया। यह वह लड़की नहीं थी, जिसे दिखाकर उसकी सगाई की गई थी।
Read More: Rapist Dulha Arrested: ढोल-नगाड़े, घोड़ी... सब थे तैयार, लेकिन नहीं निकली बारात! शहनाई से पहले पहुंच गई पुलिस, दूल्हे की काली सच्चाई जान दुल्हन के उड़ गए होश
रेप केस में फंसाने की दी धमकी
कमल ने बताया कि, सलोनी से रिपोर्ट करने के बारे में कहा तो उसने रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। कमल ने जब दुल्हन से पूछा तो पहले वह मुकर गई, बाद में पूरी बात बता दी। उसने बताया- मैं राधा नहीं, बल्कि सलोनी हूं। मैं बिल्लोद के पास की रहने वाली हूं। पहले से शादीशुदा हूं। मेरे पति का नाम जितेंद्र गोड है। जोरावर सिंह, उसकी पत्नी, कालू सिंह, बालू सिंह और मैंने मिलकर तुम्हें फंसाया है। जोरावर ने योजना बनाकर रुपए ऐंठे हैं। उसने भोपाल के एक युवक और महिला के साथ मिलीभगत कर मुझे भेजा है। मैं उन्हें नहीं जानती। हमने तुम्हारे दिए गए 5 लाख 75 हजार रुपए बांट लिए थे, जिसमें से मुझे 30 हजार रुपए दिए। जोरावर सिंह ने कहा था कि घर से जेवरात व रुपए लूटकर आ जाना। मैं तुम्हें गांव वापस छुड़वा दूंगा।
Read More: Viral Audio Controversy in Jabalpur: जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी! रावण से तुलना करने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी
राधा निकली सलोनी
पूछताछ में पता चला कि, दुल्हन का नाम राधा नहीं, बल्कि सलोनी है। वह पहले से शादीशुदा है। परिजन ने 15 अप्रैल को पुलिस को मामले की शिकायत की। इस तरह नकली शादी की साजिश रची। लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि, इसमें मुख्य षड्यंत्रकारी मीडियेटर कालू सिंह और बालू सिंह है। इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी से मिलकर पहले उनकी बेटी को दिखाकर संबंध करवाया। फिर भोपाल निवासी शरीक खान नाम के व्यक्ति से लड़की का इंतजाम करने को कहा।
Read More: Gwalior Dog Bite Case: आवारा कुत्तों का आतंक.. 24 घंटे में 250 से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार, अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल
पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
शरीक ने खंडवा जिले के किल्लोद बिल्लोद तहसील हरसूद के रहने वाले पति-पत्नी से बात की। ये दंपती वर्तमान में इटारसी में रहते है। पति जितेंद्र गोंड की मिलीभगत से उसकी पत्नी सलोनी गोंड को दुल्हन बनाकर दूसरी शादी करवा दी। पुलिस ने अब तक दुल्हन बनी सलोनी गोंड, उसके पति जितेंद्र गोंड, भोपाल निवासी शरीक खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को हिरासत में ले लिया है। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर इन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी अभी फरार है।
https://www.youtube.com/shorts/alOH7wvFP24?feature=share
Web Title: Rajgarh Luteri Dulhan
राजगढ़
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm