This browser does not support the video element.
नई दिल्लीः Hanuman Chalisa on Muslim Barat राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को अब सिर्फ दो दिन ही शेष रह गए हैं। यानि 22 फरवरी को राम लला अयोध्या पधारेंगे। इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं दुनियाभर से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं, पूरे भारत में राममय माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया से लेकर भारत का बच्चा-बच्चा रामधुन गा रहा है। इन सब के बीच शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बारात में हनुमान चालिसा बजते हुए सुनाई दे रहा है।
Hanuman Chalisa on Muslim Barat सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ और सामने पूरे बाराती डांस कर रहे हैं। वहीं, अगर डीजे पर बज रहे गाने को गौर करेंगे तो डीजे पर हनुमान चालिसा बजाया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
इस वीडियो को ’अमरेंद्र बाहुबली’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है। साथ ही ये दावा किया गया है कि मुस्लिम युवक की बारात में हनुमान चालीसा ये अंजड के अमजद भाई का बैंड हे जिनके खुद के बेटे की शादी में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया बोले “देश राममय हो रहा हे और हम भी।” ये बदलता भारत हे …❤️😍 जय श्रीराम 🚩🙏
मुस्लिम युवक की बारात में हनुमान चालीसा ये अंजड के अमजद भाई का बैंड हे जिनके खुद के बेटे की शादी में उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया बोले “देश राममय हो रहा हे और हम भी”
ये बदलता भारत हे …❤️😍
जय श्रीराम 🚩🙏 pic.twitter.com/VRnFAxS2O0
— अमरेंदर बाहुबली 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) January 17, 2024