नई दिल्ली। Narendra Modi Tweet देश और दुनिया में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हलचल तेज हो गई है। वहीं राम मंदिर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह भी नजर आ रहा है। पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले है। लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर कई सिंगरों का भजन शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने हाल ही में एक और भजन शेयर किया है और कन्नड़ की सिंगर शिवश्री स्कंदप्रसाद की भक्तिमय भजन की सहराना की है।
Narendra Modi Tweet पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘कन्नड़ में शिवश्री स्कंदप्रसाद की यह प्रस्तुति प्रभु श्री राम की भक्ति की भावना को खूबसूरती से उजागर करती है। इस तरह के प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में बहुत मददगार साबित होते हैं’
आपको बता दें कि शिवश्री स्कंदप्रसाद की है भजन एक साल पुराना है। सिंगर की इस प्रस्तुति से पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की है। अब शिवश्री स्कंदप्रसाद की ये भजन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस गाने को लोग बड़ा संख्या में शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इससे पहले भी कई सिंगरों के गाने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इससे पहले प्रतिभाशाली डॉ. एम. बालमुरलीकृष्ण जी द्वारा पालुके बंगारामायेना की इस अनुकरणीय प्रस्तुति को साझा किए थे।
This rendition by Sivasri Skandaprasad in Kannada beautifully highlights the spirit of devotion to Prabhu Shri Ram. Such efforts go a long way in preserving our rich cultural heritage. #ShriRamBhajanhttps://t.co/9wYmjhC4p5
— Narendra Modi (@narendramodi) January 16, 2024