Ratlam College Students Protest: पेपर बने अच्छे, फिर भी 100 से ज्यादा छात्राओं को मिले 0 नंबर! यूनिवर्सिटी की लापरवाही पर फूटा स्टूडेंट्स का गुस्सा
पेपर बने अच्छे, फिर भी 100 से ज्यादा छात्राओं को मिले 0 नंबर..Ratlam College Students Protest: The papers were good, yet more than 100 studen

Ratlam College Students Protest | Image Source | IBC24
- विक्रम यूनिवर्सिटी की लापरवाही,
- बीकॉम सेकंड ईयर की 100 से अधिक छात्राओं के साथ गोलमाल,
- छात्राओं को फाउंडेशन और इलेक्टिव सब्जेक्ट में शून्य अंक,
रतलाम: Ratlam College Students Protest: उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार आरोप है कि विश्वविद्यालय ने बीकॉम सेकंड ईयर की 100 से अधिक छात्राओं को फाउंडेशन और इलेक्टिव विषयों में शून्य अंक दे दिए हैं। रतलाम शहर के तीन कॉलेजों की छात्राएं इस परिणाम से बेहद परेशान हैं और अब आंदोलन की राह पर हैं।
Ratlam College Students Protest: छात्राओं का कहना है कि उनके पेपर अच्छे गए थे, इसके बावजूद उन्हें शून्य अंक मिले, जो समझ से परे है। उनका आरोप है कि यह विश्वविद्यालय की लापरवाही का परिणाम है। छात्राओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे रीवैल्यूएशन का फॉर्म नहीं भरेंगी और विश्वविद्यालय से अपनी गलती सुधारने की मांग कर रही हैं। इस बीच कॉलेज की प्राचार्या का कहना है कि पासिंग मार्क्स 35 होते हैं। यदि किसी छात्र को 35 से कम अंक मिलते हैं इवन यदि वह एक अंक कम होतो ग्रेडिंग सिस्टम में उसे शून्य अंक ही दर्शाए जाते हैं।
Ratlam College Students Protest: गौरतलब है कि एक माह पूर्व भी गर्ल्स कॉलेज की बीकॉम फाइनल ईयर की 25 से अधिक छात्राओं को इकॉनॉमिक्स के पेपर में अनुपस्थित बताकर शून्य अंक दे दिए गए थे। तब भारी विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन को अपना निर्णय बदलना पड़ा था और सभी छात्राओं को पास की अंकसूची जारी करनी पड़ी थी। इस बार भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कॉलेजों से संबंधित छात्राओं की जानकारी मंगाई है जिसके बाद कोई निर्णय लिए जाने की संभावना है। फिलहाल छात्राएं उज्जैन जाकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रही हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह विक्रम यूनिवर्सिटी शून्य अंक मामला बीकॉम सेकंड ईयर की छात्राओं से जुड़ा है, जिन्हें फाउंडेशन और इलेक्टिव विषयों में शून्य अंक दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Ratlam College Students Protest: The papers were good, yet more than 100 students got 0 marks! Students' anger erupted over the negligence of the university
रतलाम
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm