BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ratlam Muharram Viral Video: मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र बैनर जलाने पर बवाल, 4 आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया जमकर विरोध

Ratlam Muharram Viral Video: मोहर्रम जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र बैनर जलाने पर बवाल, 4 आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने किया जमकर विरोध

Ratlam Muharram Viral Video | Image Source | IBC24

Ratlam Muharram Viral Video | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 07 Jul 2025 | 6:20 pmModified: 07 Jul 2025 | 6:20 pm
HIGHLIGHTS
  1. सैलाना में मोहर्रम जुलूस के दौरान हंगामा,
  2. हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने पर बवाल,
  3. पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रतलाम: Ratlam Muharram Viral Video: रतलाम जिले के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र लिखा एक बैनर जलाए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार रात सैलाना के मेन रोड पर मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान एक अखाड़े में करतब दिखाते हुए एक युवक ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग उगली जिससे पास में लगा हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर जल गया।

Read More : Smart Meter in Jodhpur: 3 हजार की बिजली, 28 हजार रुपये का बिल.. ठनका उपभोक्ताओं का माथा, बोले 'हटाओ ये मीटर'

Ratlam Muharram Viral Video: यह घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही माहौल और अधिक गरम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सैलाना थाने पहुंच गए। लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने घटना स्थल पर बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद सैलाना बाज़ार पूरी तरह से बंद रहा।

Read More : Minister Rakesh Singh Inspection: गिट्टी नहीं, मलबा-कचरा डाल कर बन रही थीं सड़कें! पीडब्लूडी मंत्री के औचक निरीक्षण में खुला घटिया निर्माण का सच

Ratlam Muharram Viral Video: विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पहले पैदल मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन हिंदू संगठनों की मांग थी कि उनका जुलूस पूरे सैलाना में निकाला जाए ताकि लोग उन्हें पहचान सकें। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आरोपियों को थोड़ी ही दूरी तक लेकर गई और फिर मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। इस पर भी विवाद हुआ लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया।

Read More : Rajim Rape Case: पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और किया महिला से रेप, छत्तीसगढ में दिल दहला देने वाली वारदात

Ratlam Muharram Viral Video: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने, उनके घर पर बुलडोजर चलाने और सरेआम जुलूस निकालने की मांग की।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस घटना के अनुसार, मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा आग उगलने के करतब में गलती से "Hindu Rashtra" लिखा बैनर जल गया। यह जानबूझकर की गई हरकत थी या दुर्घटना – इसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ratlam Muharram Viral Video: Chaos over burning of Hindu Rashtra banner during Muharram procession

शहर की खबरें
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm