Aaj Ka Panchang 30 April 2026 / Image Source : AI GENERATED
Aaj Ka Panchang 30 April : हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत तिथि और मुहूर्त देखकर की जाती है। आज यानी 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन बेहद विशेष है क्योंकि आज भगवान विष्णु के अनन्य अवतार की नरसिंह जयंती और छिन्नमस्ता जयंती मनाई जा रही है। आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो रात 09:12 बजे तक रहेगी, जिसके पश्चात पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आज ग्रहों की स्थिति के कारण कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण हो रहा है।आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त पीले वस्त्र अर्पित करते हैं व व्रत-अनुष्ठान करते हैं
आज के दिन भद्रा और राहुकाल दोनों का साया रहेगा, इसलिए शुभ कार्यों के दौरान इनका ध्यान रखना आवश्यक है.
आपकों बता दें की आज 30 अप्रैल का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और शुभ योगों से भरा है. हालाँकि, ‘रवि योग’ जैसे शुभ समय का लाभ उठाया जा सकता है, लेकिन दोपहर में राहुकाल और रात्रि में भद्रा की उपस्थिति के कारण मांगलिक कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार ही नियोजित करना बेहतर होगा। भगवान विष्णु की आराधना और दान-पुण्य के लिए आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ है ।