Cyber ​​Fraud Gang Busted: कॉल सेंटर के नाम पर लोगों को लगा रहे थे चूना, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ads

Cyber ​​Fraud Gang Busted: ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने करोड़ों के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Cyber ​​Fraud Gang Busted/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
  • विंडसर हिल्स के एक डुप्लेक्स में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • पुलिस को आरोपियों के बैंक डिटेल से सालाना का 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन भी मिला है।

Cyber ​​Fraud Gang Busted: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने करोड़ों के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। विंडसर हिल्स के एक डुप्लेक्स में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से ठगी में उपयोग किये जा रहे मोबाइल, लेपटॉप, बैंक पास बुक, सिम कार्ड, एटीएम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान भी बरामद हुआ है। पुलिस को आरोपियों के बैंक डिटेल से सालाना का 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन भी मिला है।

क्या है पूरा मामला?

दअरसल एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर साइबर अपराधियों और म्यूल अकाउंट का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि विंडसर हिल्स के एक किराए के डुप्लेक्स में ऑफिस बनाकर ऑनलाइन सट्टा, बैंक अकाउंट की खरीद-फरोख्त और ऑनलाइन गैम्बलिंग का काम किया जा रहा है। (Cyber ​​Fraud Gang Busted) इस सूचना पर डीएसपी सायबर क्राइम मनीष यादव के नेतृत्व में सायबर विंग प्रभारी, सहित टीम ने छापा मारा। मौके से 5 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान सोहित करेर, दिनेश रायकवार, शांतनु श्रीवास, सुमित कुशवाह और दीपक आर्य के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने 100 पैनल नाम की वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलाने की बात कबूली। मौके से 23 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 3 लैपटॉप, 6 पासबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया है।

सालाना 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन करता था गिरोह

Cyber ​​Fraud Gang Busted: जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क हर महीने 7 से 8 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करता था जो सालाना करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचता है। आरोपियों के मोबाइल में कई बैंक अकाउंट्स की डिटेल मिली है। जिसकी जांच संबंधित बैंकों से की जा रही है। पूछताछ में दुबई और श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए दुबई और श्रीलंका के नेटवर्क के संपर्क में थे।पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है कि उसे इस अवैध गतिविधि की जानकारी थी या नहीं। क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ASP सुजावल जग्गा ने बताया कि, सायबर क्राइम विंग ने करोड़ों के ऑनलाइन सायबर फ्रॉड के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। (Cyber ​​Fraud Gang Busted) विंडसर हिल्स के एक डुप्लेक्स में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से ठगी में उपयोग किये जा रहे मोबाइल, लेपटॉप, बैंक पास बुक, सिम कार्ड, एटीएम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान भी बरामद हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-