HM Amit Shah On UCC/ iMAGE CREDIT : x
HM Amit Shah On UCC: नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मुंबई के दौरे पर रहे जहां शाह ने कहा कि साल 2029 से पहले 21 राज्यों की बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें अपने यहां UCC लागू करेंगी। अमित शाह पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर महाराष्ट्र पहुंचे थे इस दौरान शाह ने ये बात कही।
देश के राज्यों में UCC की मौजूदा स्थिति की अगर बात करें तो UCC अब सिर्फ प्रस्ताव नहीं रह गया है बल्कि कई राज्यों में ये कानून बन चुका है जबकि कई राज्यों में ड्राफ्ट/कमेटी/कंसल्टेशन का चरण चल रहा है।
ताजा स्थिति की बात करें तो
HM Amit Shah On UCC: उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य…
फरवरी 2024 में कानून पारित और जनवरी 2025 से लागू।
गुजरात विधानसभा ने मार्च 2026 में UCC बिल पास किया।
असम विधानसभा से UCC बिल मई 2026 में पारिस हुआ।
मध्य प्रदेश विधानसभा से जुलाई 2026 में बिल पास हुआ, लेकिन मंजूरी बाकी है।
छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।
विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में शीतकालीन सत्र में बिल पेश किया जा सकता है।
प बंगाल में कमेटी/जन-सुनवाई के जरिए सुझाव लिए जा रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-