Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे… जानें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज पितरों का आशीर्वाद बदल सकता है आपकी किस्मत, अधूरे काम होंगे पूरे... जानें आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। आज 20 जून दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में केतु के साथ हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से चंद्रमा पर राहु की पूर्ण दृष्टि रहेगी। जबकि सूर्य से चंद्रमा तीसरे भाव में सिंह राशि में गोचर करेंगे ऐसे में वरिष्ठ योग भी बनेगा जो राहु और केतु के प्रतिकूल प्रभाव को कम करेगा। साथ ही मंगल का गोचर वृषभ राशि में होगा। आइए जानते हैं, 20 जून को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी।
मेष राशि : खरीदारी कर सकते हैं
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026 घर के मामलों में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है, घर से जुड़ी खरीदारी या नई शुरुआत कर सकते हैं। मन में अजीब सी बेचैनी और बदलाव का एहसास होगा। उस वक्त कोई बड़ा निर्णय टाल दें, सुकून से बैठें।
वृष राशि : आज बड़ी योजना टाल दें
आज जो भी मुंह से निकले उसमें एक ऐसी मिठास और समझदारी होगी जो दूसरों को खींचेगी। कोई पुरानी गलतफहमी हो, कोई डील अटकी हो तो आज सुबह में कर लें। घर में पूर्वजों को याद करने का और उनसे जुड़ी पुरानी बातें सुनने का आज सही वक्त है। मंगलदेव शाम को एक नई राशि में जाने वाले हैं, लिहाजा उस वक्त बड़े निर्णय टाल दें। मन में हल्की बेचैनी होगी, आराम करें।
मिथुन राशि: आर्थिक मामलो में अच्छी खबर मिलेगी
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026 मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में उम्मीद भरा है। आज पैसों से जुड़ी कोई भी बात, खरीदारी या निवेश करना शुभ है। मन में स्पष्टता रहेगी। घर में हल्की उथल-पुथल महसूस हो सकती है। उस वक्त कोई बड़ा निवेश मत करें।
कर्क राशि: आज जहां भी जाएंगे अलग छाप छोड़ेंगे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और करियर दोनों के लिए असाधारण है। आज आप जहां भी जाएंगे एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। सुबह कोई भी बड़ा करियर निर्णय लें तो आज से बेहतर दिन नहीं होगा। पितरों को आज याद करें और उनके नाम पर कुछ दान करें, मन को गहरी शांति मिलेगी।
सिंह राशि: मन आज एकांत की तलाश कर सकता है
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मिक और आध्यात्मिक लिहाज से बेहद खास है। आज मघा पितरों का नक्षत्र है और केतुदेव आत्मिक विरक्ति के कारक ग्रह हैं। आज पितरों को याद करना और उनके नाम पर कुछ करना बेहद फलदायी होगा। एकांत में बैठकर ध्यान करने पर मन को एक असाधारण शांति मिलेगी।
कन्या राशि: करियर में लाभ मिलेगा
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और लाभ दोनों के मामले में बेहद उज्जवल है। लाभ के मामले में आज किसी निराश नहीं होना पड़ेगा। पुराना पैसा अटका हो या कोई नया मौका हो, तो सुबह में कदम उठाएं। शाम के बाद मन में थोड़ी बेचैनी आ सकती है। उस वक्त शांत रहें।
तुला राशि: मेहनत का फल मिलेगा
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में महीने के सबसे शुभ दिनों में से एक है। सुबह से दोपहर तक का वक्त किसी भी जरूरी करियर निर्णय के लिए बेहतरीन है। शाम के बाद घर में आने से रिश्तों में थोड़ी सतर्कता जरूरी है।
वृश्चिक राशि : भाग्य चमकेगा
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर बेहद शानदार है। किस्मत आज खुद आगे आकर मदद करेगी। जो काम बार-बार अटकता रहा हो, वो आज पुरे होंगे। पितरों को आज याद करें और उनका आशीर्वाद लें, भाग्य चमकेगा। हालांकि, शाम के बाद कोई बड़ा कदम मत उठाएं, रात आराम से बिताएं।
धनु राशि: बेचैनी हो सकती है
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बड़े बदलाव ला सकता है। आज कोई ऐसी खबर या मौका आ सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। पार्टनर के साथ बातचीत में कोई नया आइडिया मिल सकता है। पितरों को आज याद करें, आपके रास्ते की रुकावट को दूर करने में मददगार साबित होगा। शाम के बाद आराम करें, मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है।
मकर राशि : कारोबार में साझेदारी लंबी चलेगी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में महीने का सबसे शुभ दिन है। आज जो भी कारोबारी गठजोड़ बनाएं वो लंबे समय तक टिकेगा। सुबह का वक्त इसके लिए सबसे सही है। बुधदेव और सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा वाले घर में दिमागी बढ़त दे रहे हैं। मंगलदेव घर वाले भाव में सुबह सबसे ज्यादा तेज हैं। पितरों को आज याद करना न भूलें। शाम के बाद मन में उथल-पुथल हो सकती है, धैर्य रखें।
कुंभ राशि: सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के मोर्चे पर बेहद खास होने वाला है। आज जो पुरानी तकलीफ है वो आज करवाएं, नतीजा अच्छा आएगा। बीमारी में आराम मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के मोर्चे पर आज दुश्मन खुद ही कमजोर पड़ेंगे। आप अपनी बुद्धि और ज्ञान से विजय हासिल कर सकेंगे। आज जरा सोच-समझकर बोलें।
मीन राशि : धन संबंधी निर्णय फायदेमंद होगा
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के लिहाज से बेहद शानदार साबित हो सकता है। प्रेम में जो कदम उठाएंगे वो रंग लाएगा। शादी की चर्चा के लिए यह समय उपयुक्त है। घर में कोई जरूरी बात करनी हो, तो आज करें। धन संबंधी निर्णय सुबह के समय करें। शाम के बाद मानसिक उथल-पुथल हो सकती है। थोड़ा आराम करें या ध्यान करें।

Facebook


