Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: नवरात्रि के छठे दिन, चंद्रमा बना रहे शशि राजयोग, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, कारोबार में होगा इजाफा

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: नवरात्रि के छठे दिन, चंद्रमा बना रहे शशि राजयोग, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, कारोबार में होगा इजाफा

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: नवरात्रि के छठे दिन, चंद्रमा बना रहे शशि राजयोग, बदलेगी इन जातकों की किस्मत, कारोबार में होगा इजाफा

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 24, 2026 / 06:27 am IST
Published Date: March 24, 2026 6:27 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Rashifal 24 March 2026 ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर दिन हमारे जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। आज चैत्र मास के शुक्ल की षष्ठी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। चैत्र मास के शुक्ल की षष्ठी तिथि शाम को 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। वहीं आज यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी, द्विपुष्कर योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा वृष राशि में भ्रमण करके शशि राजयोग बना रहे हैं। शशि राजयोग का प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा। जिससे इन जातकों के जीवन में बदलाव आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए आज का दिन है खास।

मेष राशि: चंद्रमा आपकी राशि दूसरे भाव में उच्च के होकर शशि राजयोग बना रहे हैं। जिससे आपको परिवार में मान सम्मान बढ़ेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा और नए आय स्रोत भी बन सकते हैं।

वृषभ राशि: आज आपकी मानसिक स्थिरता बढ़ेगी। साथ ही आपको अपने करियर में बदलाव देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप अपने फैसलों में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य और आकर्षण दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि: इन जातको को मानसिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। साथ ही आज आपकी अधिक खर्च हो सकती है। विदेश से जुड़े मामलों को सक्रिय रहना होगा।

कर्क राशि: आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। साथ ही अगर आप कोई भी नया काम करने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नई जिम्मेदारी भी आपके हाथ लग सकती है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलने के योग हैं।

कन्या राशि: आज यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: आज आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। अगर आप कारोबार से जुड़े कोई काम करने का सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। लेकिन स्वास्थ्य और निवेश में सावधानी रखना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि: अगर आप कोई निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छा समय है। साथ ही आज आपको परिवार का भी साथ मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे।

धनु राशि: आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति संभव है।

मकर राशि: प्रेम संबंध मजबूत होंगे और निवेश से लाभ मिल सकता है। बरचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही कोई नई डील फाइनल हो सकती है।

कुंभ राशि: आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में उच्च के हैं, जिससे घर-परिवार, माता और संपत्ति से सुख मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और प्रॉपर्टी से लाभ के योग बन सकते हैं।

मीन राशि: चंद्रमा तीसरे भाव में उच्च के होकर साहस और पराक्रम को बढ़ा रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।