Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: आज नौकरी, बिजनेस और परिवार में किसे मिलेगा फायदा? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: 29 जून सोमवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा.

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है. आम तौर पर
लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं. लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं. 29 जून सोमवार को कुछ राशि के जातकों के लिए धन-लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा, तो वहीं कुछ लोगों को सेहत और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं कि आज 29 जून 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किनको बरतनी होगी सावधानी.
मेष राशि
Aaj Ka Rashifal 29 June 2026 मेष राशि के जातकों का आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा.
वृष राशि
आज वृष राशि वालों के लिए परिस्थितियां सामान्य रहेंगी. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचे. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें. किसी के बहकावे में आने से बचें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार के सहयोग मनोबल बढ़ेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी और व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहेगा. टीमवर्क से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे. कारोबार में गति आएगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे.
कर्क राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक रहेगा. जोखिम लेने से बचें और नियमों का पालन करें. सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साह भरा रह सकता है. मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. हालांकि विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी. लंबित कार्यों में भी गति आने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन महत्वपूर्ण रहेगा. घर में सुख-सुविधाओं पर ध्यान रहेगा और बड़ों का मार्गदर्शन लाभ देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी. मतभेद की स्थिति बनने पर धैर्य और समझदारी से काम लें. निजी कार्यों में सफलता मिल सकती हैं.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियां तेज रहेंगी. संपर्क बढ़ेंगे और नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ सकता है. वाणिज्यिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. भाइयों और संबंधियों का सहयोग मिलेगा.
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मेहमानों का आगमन हो सकता है. निजी आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. साहस और सक्रियता से कार्य पूरे होंगे.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय रहेगा. व्यापार और करियर में उत्साह बना रहेगा. नवाचार से लाभ मिलने की संभावना है. सुखद समाचार मिल सकता है. लंबे समय की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए निवेश और लेनदेन में सावधानी रखें. रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करें. बाहरी कार्यों से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं. नियमों का पालन करना लाभकारी रहेगा.
कुंभ राशि
आज आर्थिक लाभ का प्रतिशत अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत सकारात्मक परिणाम दे सकती है. मित्रों का सहयोग मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखकर आगे बढ़ें।
ये भी पढ़ें
- गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत
- Kerala Weather Update: प्रदेश के इन 11 जिलों में कल होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जनता से की ये अपील
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Aaj Ka Rashifal 29 June 2026
धर्म
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm