गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत

गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत

गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत
Modified Date: June 29, 2026 / 12:51 am IST
Published Date: June 29, 2026 12:51 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा इलाके में रविवार शाम गंगा नदी में नहाते समय डूबने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रताल में आयोजित संत समनदास सत्संग में शामिल होने के लिए बिजनौर जिले से आए कुछ लोग गंगा नदी में नहा रहे थे तभी गहरे पानी में चले जाने से डूबने से राजन (18), हिमांशु (22) और रागिनी (10) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में