Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए आज का राशिफल

Ads

aaj ka rashifal hindi: आज इन राशियों को मिल सकता है भाग्य का साथ, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, जानिए आज का राशिफल

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 06:21 AM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 06:22 AM IST

aaj ka rashifal hindi/ image source: IBC24

नई दिल्ली: aaj ka rashifal hindi आज 27 फरवरी दिन शुक्रवार है साथ ही आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। वैदिक पंंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी रात को 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज आमलकी एकादशी, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचऱण करेंगे। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा, जो रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण शुरू हो जाएगा। ऐसे में आज कुछ राशि के लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आइए जानते हैं आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal आज चंद्रमा और गुरु आपके तृतीय भाव में हैं। इसलिए आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता रह सकती है। साथ ही आपको नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सलाह फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखें।

वृषभ राशिफल

आज आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें। परिवार में कुछ मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल

चंद्रमा आज आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। जिससे आपको आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही आपको नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में रुका धन प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण कर रहे हैं। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

इन्हें भी पढ़े:-