Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू होगा इन राशि के जातकों का शुभ समय, हर कार्य में मिलेगी सफलता, जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे

Ads

Aaj Ka Rashifal: 12 नवंबर को बुधवार है और बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

  •  
  • Publish Date - November 12, 2025 / 06:29 AM IST,
    Updated On - November 12, 2025 / 06:50 AM IST

19 December 2025 Ka Rashifal/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।
  • सभी राशि का स्वामी एक ग्रह होता है।
  • ग्रह नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आंकलन किया जाता है।

Aaj Ka Rashifal: रायपुरवैदिक ज्योतिष शास्त्र में भविष्य को जानने के लिए राशिफल देखा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले समय का पता लगा सकता है। इसका निर्धारणग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और सभी राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 नवंबर को बुधवार है और बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं आज कुछ राशियों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसेगी।

यहां जाने आज का राशिफल

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal:  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। मन में आपके सकारात्मक भाव बना रहेगा। आज आपकी उलझन भी आज सुलझ सकती है।

वृषभ राशि

ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ये खराब समय है। रक्त संक्रमित हो सकता है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम ही कहा जाएगा।

कर्क राशि

निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है।

सिंह राशि

Aaj Ka Rashifal:  आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा।

कन्या राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal:  तुला राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में भी आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आज आप अपनी किसी प्रिय वस्तु के मिलने से प्रसन्नचित्त होंगे।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है।

धनु राशि

आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक रहेगा।

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal:  मकर राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में भाग्य का लाभ मिलेगा, लेकिन आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आप आज मित्रों के साथ पार्टी और मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। शुभ संस्कार हो सकता है। लग्जरी आइटम की बढ़ोतरी होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि

Aaj Ka Rashifal:  नौकरी में आज आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है।

इन्हे भी पढ़ें:-