Akshay Tritiya Upay 2026: सिर्फ अक्षय तृतीया के दिन ही प्राप्त होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानिए वो खास उपाय, जो बदल सकती है आपकी तकदीर!

Ads

Akshay Tritiya Upay 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा से पूरे साल उनकी कृपा बनी रहती है। इसलिए इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में समृद्धि और सुख-शांति आती है। इस बार कब है अक्षय तृतीया और कौन से उपाय करें। आइए जानते हैं।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 10:12 AM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 10:12 AM IST

(Akshay Tritiya Upay 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • अक्षय तृतीया माता लक्ष्मी के आशीर्वाद का दिन
  • इस दिन दान और पुण्य का विशेष महत्व
  • तिजोरी में चांदी का सिक्का या मूर्ति रखने से धन की वृद्धि

Akshay Tritiya Upay 2026: अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन किए गए अच्छे कर्मों और दान का फल कभी खत्म नहीं होता और यह दिन खासतौर पर माता लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कई शुभ कार्य करते हैं, जैसे सोना-चांदी खरीदना, नया घर या गाड़ी खरीदना और नए कार्य की शुरुआत करते हैं।

अक्षय तृतीया की तारीख

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:50 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे तक रहेगा। इस दिन विशेष रूप से अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के चलते माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में स्थायी समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में अक्षय सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इन स्थानों पर घी का दीपक जलाएं

अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी प्राप्ति के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है घर के मंदिर, तिजोरी और मुख्य द्वार पर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना। संध्या समय यह दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

चांदी का सिक्का और हल्दी की गांठ रखें

एक लाल कपड़े में चांदी का सिक्का, हल्दी की गांठ और अक्षत बांधकर तिजोरी में रखें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में धन की वृद्धि होती है।

तिजोरी में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें

व्यापार में प्रगति के लिए इस दिन अपने दुकान या व्यापार स्थल पर मां लक्ष्मी की पूजा करें। गल्ले और तिजोरी की सफाई करके उसमें गंगाजल छिड़कें और चांदी का सिक्का या मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। इससे व्यापार में निरंतर वृद्धि और धन का आवागमन बना रहता है।

पीली कौड़ी का उपाय

अक्षय तृतीया पर धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए पीली कौड़ी का उपाय बहुत प्रभावी होता है। सात पीली कौड़ियां लेकर उन्हें मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद हल्दी, अक्षत और पुष्प से पूजा करें और ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ का 108 बार जाप करें। इसके बाद कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें, जिससे धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

दान का महत्व

अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को जल भरा कलश, सत्तू, चावल, गेहूं, घी, गुड़, कपड़े और शर्बत दान करें। इसके अलावा सोने, चांदी या तांबे के बर्तन का दान भी शुभ माना जाता है। इस दान के साथ ‘ॐ विष्णवे नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गाय को चारा खिलाना

अक्षय तृतीया पर गाय को हरा चारा, गुड़ या चने का प्रसाद खिलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है, जिससे जीवन में धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इन्हें भी पढ़ें:

अक्षय तृतीया कब मनाई जाती है?

अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:50 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे तक रहेगी।

अक्षय तृतीया का महत्व क्या है?

इस दिन किए गए दान, पुण्य और शुभ कार्य कभी समाप्त नहीं होते। माता लक्ष्मी की पूजा से धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन कौन-कौन से उपाय करना चाहिए?

मंदिर और तिजोरी में दीपक जलाना, मां लक्ष्मी की मूर्ति या सिक्का रखना, पीली कौड़ी अर्पित करना, दान करना और गाय को चारा खिलाना शुभ उपाय हैं।

क्या व्यापारियों के लिए अक्षय तृतीया खास है?

हाँ, व्यापारी इस दिन अपनी तिजोरी की सफाई करके लक्ष्मी जी की मूर्ति या सिक्का रखते हैं। इससे व्यापार में वृद्धि और धन का स्थायी प्रवाह माना जाता है।