Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurt: अक्षय तृतीया कब है? क्यों इस दिन, वाहन खरीदना है दोगुना फलदायी? जान लीजिए अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त..
Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurt: साल 2026 में, अक्षय तृतीया का पावन पर्व (उदया तिथि के अनुसार) 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इसे 'अखा तीज' के नाम से भी जाना जाता है आइये जानते हैं, यह अक्षय तृतीया 2026 क्यों है ख़ास...?
Akshaya Tritiya 2026/Image Source: IBC24
- Akshaya Tritiya 2026: वाहन खरीदने वालों के लिए खास!
- अक्षय तृतीया 2026: इस दिन वाहन खरीद लो, अनंत समृद्धि घर आ जाएगी!
Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurt: अक्षय तृतीया, हिन्दू धर्म का एक बहुत ही पवित्र पर्व है जो कि हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। साल 2026 में, अक्षय तृतीया का पावन पर्व (उदया तिथि के अनुसार) 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इसे ‘अखा तीज‘ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह साल का सबसे शक्तिशाली ‘अबूझ मुहूर्त’, यानी पंचांग में देखे बिना ही कोई भी शुभ कार्य करने वाला दिन माना जाता है।
Akshaya Tritiya 2026 Kab hai: इस दिन कुबेर बने, धन के देवता!
अक्षय का अर्थ है ‘अनंत’, यानी कभी न घटने वाला। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन श्री कृष्ण ने द्रौपदी को अक्षय पात्र दिया था, कुबेर को धन का स्वामी घोषित किया गया था और साथ ही माता अन्नपूर्णा देवी का भी अवतरण हुआ था। इस लिए इस दिन किया हुआ शुभ कार्य “अक्षय” हो जाता है।
अखा तीज 2026 क्यों है ख़ास?
ऐसे तो अक्षय तृतीया हर वर्ष शुभ होती है किन्तु वर्ष 2026 में यह और भी ख़ास बन गई है क्योंकि इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन, चन्द्रमा और बृहस्पति की विशेष युति से गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग सफलता, धन-समृद्धि व जीवन में आ रही तमाम अड़चनों के नाश का राजयोग माना जाता है।
अक्षय तृतीया 2026 में वाहन खरीदना क्यों है दोगुना फलदायी?
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिव्य योग में किया हुआ कोई भी शुभ कार्य, सामान्य की अपेक्षा कई गुणा ज्यादा फल देता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया, वाहन खरीदने वालों के लिए अत्यंत शुभ है क्योंकि इस दिन वाहन खरीदने का अर्थ है, “ऐसी सुखद यात्रा का शुभारंभ, जो कभी भी न रुके”… ऐसे तो अक्षय तृतीया के शुभ दिन, किसी भी समय आप वाहन खरीद सकते हैं फिर भी, विशेष चौघड़िया के अनुसार, शुभ मुहूर्त का समय इस प्रकार है:
Akshaya Tritiya 2026 Special: अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त!
- अक्षय तृतीया का प्रारम्भ: 19 अप्रैल सुबह 10:49 AM से 20 अप्रैल सुबह 5:51 AM तक।
- अमृत मुहूर्त: सुबह 05:51-सुबह 07:28 और शाम 05:12-शाम 06:50 तक
- शुभ मुहूर्त: सुबह 09:05-सुबह 10:43 तक
- रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 1:00 बजे से–2:24 तक (20 अप्रैल)
- प्रातःकालीन मुहूर्त (शुभ): सुबह 3:48 बजे से–5:13 तक (20 अप्रैल)
ज्योतिष के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन ग्रह-नक्षत्र अत्यंत अनुकूल होते हैं, जिससे वाहन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आती और घर में धन-वैभव की वृद्धि होती है। इस दिव्य योग में वाहन खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
Disclaimer:- उपरोक्त लेख में उल्लेखित सभी जानकारियाँ प्रचलित मान्यताओं और धर्म ग्रंथों पर आधारित है। IBC24.in लेख में उल्लेखित किसी भी जानकारी की प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल सूचना पँहुचाना है।
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


