Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं! बल्कि और ये खास चीजें खरीदने से मां लक्ष्मी हो जाती हैं प्रसन्न और घर में बरसती है अपार बरकत
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता। ऐसे में लोग कम खर्च वाली अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं। ये विकल्प भी शुभ माने जाते हैं और कम बजट में त्योहार की परंपरा निभा सकते हैं।
(Akshaya Tritiya 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- अक्षय तृतीया 2026 को 19 अप्रैल को मनाया जाएगा
- सोना-चांदी खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है
- बढ़ती कीमतों के कारण वैकल्पिक शुभ चीजें भी खरीदी जाती हैं
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष यह पर्व आज यानी 19 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। इसे बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन कोई भी नया कार्य, खरीदारी या निवेश स्थायी फल देने वाला माना जाता है।
सोना-चांदी खरीदने की परंपरा
अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन इन धातुओं की खरीद से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा मिलती है और घर में अक्षय समृद्धि आती है। लेकिन मौजूदा समय में सोना-चांदी के दाम काफी बढ़ चुके हैं। जिससे हर व्यक्ति के लिए इन्हें खरीदना संभव नहीं रह गया है।
पूजा और धार्मिक मान्यता
इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। लोग मानते हैं कि इस दिन की गई पूजा और खरीदारी से घर में दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसी कारण लोग शुभ चीजें खरीदकर अपने घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने की कोशिश करते हैं।
कम कीमत में शुभ मानी जाने वाली चीजें
अगर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो कुछ अन्य चीजें भी इस दिन बेहद शुभ मानी जाती हैं। इनमें जौ और धनिया के बीज प्रमुख हैं। इन्हें खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित किया जाता है और बाद में लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखा जाता है। इससे धन और समृद्धि बढ़ने की मान्यता है। धनिया को गुरु ग्रह से भी जोड़ा जाता है। जिससे सकारात्मक प्रभाव माना जाता है।
नमक, मिट्टी का घड़ा और अन्य शुभ वस्तुएं
सेंधा नमक को भी इस दिन बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति आती है। वहीं मिट्टी का घड़ा खरीदकर उसमें पानी भरकर दान करना पुण्यदायक माना जाता है। इसके अलावा श्रीयंत्र, गोमती चक्र, रुई, हल्दी की गांठ, पीली सरसों, पीतल के बर्तन, दक्षिणावर्ती शंख और कौड़ियां भी इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। ये सभी चीजें जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन वृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahindra XUV 3XO EMI: अब Mahindra XUV 3XO को घर लाने का सपना होगा पूरा! 2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI चुकानी पड़ेगी, जानकर आप भी तुरंत प्लान बनाने लगेंगे!
- CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अक्षय तृतीया’ के शुभकामनायें.. चार धाम तीर्थयात्रियों के लिए किये कई बड़े ऐलान
- iPhone 16 Pro Discount: इस iPhone पर 50 हजार रुपये का सुपर ऑफर! कैसे मिल रहा है 1 लाख वाला फोन आधे दाम पर… जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे!

Facebook


