Chor Panchak 2026: आज से 5 दिन रहना होगा सतर्क! चोर पंचक में भूलकर भी न करें ये काम, वरना झेलनी पड़ सकती हैं बड़ी मुश्किलें
Chor Panchak 2026: चोर पंचक की शुरुआत आज से हो गई है, जिसे ज्योतिष में पांच दिनों (Chor Panchak 2026) की विशेष अवधि माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। मान्यता के अनुसार चोरी, धन हानि और नुकसान की आशंका बढ़ सकती है। इसलिए निवेश, व्यापार, यात्रा और आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।
(Chor Panchak 2026/ Image Credit: Pexels)
- आज से शुरू हुआ चोर पंचक, 4 अगस्त तक रहेगा।
- पंचक का संबंध चंद्रमा के नक्षत्र गोचर से माना जाता है।
- निवेश और व्यापारिक फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह।
Chor Panchak 2026: सनातन धर्म में पंचक को एक विशेष और सावधानी रखने वाली अवधि माना जाता है। मान्यता के अनुसार, पंचक के दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। द्रिंक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार से चोर पंचक (Chor Panchak 2026) की शुरुआत हो गई है। यह पंचक सुबह 6 बजकर 38 मिनट से शुरू हुआ है और 4 अगस्त तक रहेगा। ज्योतिष में शुक्रवार से शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है। जिसे अन्य पंचकों की तुलना में अधिक संवेदनशील और सावधानी रखने वाला माना जाता है।
चंद्रमा के नक्षत्रों से बनता है पंचक काल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक का संबंध चंद्रमा के गोचर से बताया जाता है। जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है तब पंचक काल बनता है। ये सभी नक्षत्र कुंभ और मीन राशि से जुड़े हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में कुछ कार्यों को करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जाती है। इसलिए लोग सावधानी बरतते हैं।
चोर पंचक में इन मामलों में रहें सतर्क
मान्यता है कि चोर पंचक के दौरान (Chor Panchak 2026) चोरी, धन हानि और व्यापार से जुड़े नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इस समय घर, दुकान और कारोबार की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही जाती है। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और किसी बड़े व्यापारिक फैसले को सोच-समझकर लेना बेहतर माना जाता है। निवेश से जुड़े फैसलों में भी सावधानी बरतने की बात कही जाती है।
अगले पांच दिन इन कामों से बचें
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चोर पंचक के दौरान (Chor Panchak 2026) नया व्यापार शुरू करने, जमीन-जायदाद खरीदने और शेयर बाजार में बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए। इसके अलावा लोहे की वस्तुएं, कपड़े और ज्वलनशील पदार्थ खरीदने से भी बचने को कहा जाता है। साथ ही इस अवधि में धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 31 July 2026: रिवॉर्ड जीतने का गोल्डन चांस! जारी हुए आज के धांसू रिडीम कोड्स, यही कोड बना देगा आपको गेम का विनर
- Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा था शराब और नेटवर्क मार्केटिंग का खेल, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित
- Fasal Bima Last Date 2026: किसानों के हित में भाजपा सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ गई फसल बीमा की आखिरी तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे अप्लाई

Facebook


