Aaj Ka Panchang 14 May : आज गुरु प्रदोष व्रत पर बना दुर्लभ महासंयोग! पूरे दिन रहेगा यह शुभ योग, बस इस समय भूलकर भी न करें पूजा

आज गुरु प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बना है। इस शुभ अवसर पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। राहुकाल को छोड़कर किए गए धार्मिक कार्य अत्यंत फलदायी माने जाते हैं।

Aaj Ka Panchang 14 May : आज गुरु प्रदोष व्रत पर बना दुर्लभ महासंयोग! पूरे दिन रहेगा यह शुभ योग, बस इस समय भूलकर भी न करें पूजा

Aaj Ka Panchang 14 May / Image Source : FILE

Modified Date: May 14, 2026 / 06:49 am IST
Published Date: May 14, 2026 6:29 am IST

नई दिल्ली: Aaj Ka Panchang 14 May भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है। गुरुवार को होने की वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस बार यह व्रत बहुत ही खास संयोग लेकर आया है, क्योंकि आज पूजा-पाठ के लिए सबसे उत्तम माना जाने वाला ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ पूरे दिन रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस शुभ योग में भोलेनाथ की आराधना करने से सुख, समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

शुभ मुहूर्त

आज पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। त्रयोदशी तिथि सुबह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुकी है। शिव जी की पूजा के लिए सबसे खास समय यानी प्रदोष काल शाम को 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, दोपहर में 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसमें आप रुद्राभिषेक या मंत्र जाप कर सकते हैं। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने से आज के दिन किए गए धार्मिक कार्य बहुत जल्दी सफल होंगे।

Guru Pradosh Vrat Shubh Muhurat अशुभ समय

शुभ समय के साथ ही आज कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है। आज दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक राहुकाल रहेगा, जिसमें कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आज रात 10 बजकर 34 मिनट तक पंचक भी लगा रहेगा। विद्वानों का मानना है कि इस अशुभ समय को बचाकर यदि शाम के समय या अमृत काल में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए, तो जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.